विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के बाद शाहिद को पत्‍नी के साथ मिलने लगे हैं ऐसे ऑफर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 09 Jul 2015 03:32 PM (IST)

चर्चा है कि शादी के बाद शाहिद कपूर को अपनी पत्‍नी मीरा राजपूत के साथ ब्रांड एंडोर्समेंट के कई आॅफर मिल रहे हैं। खास तौर से एक होम डेकोर ब्रांड तो दोनों को एक साथ एड में लेने के लिए कुछ ज्‍यादा ही उत्‍सुक है और कहा जा रहा है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। चर्चा है कि शादी के बाद शाहिद कपूर को अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ ब्रांड एंडोर्समेंट के कई आॅफर मिल रहे हैं। खास तौर से एक होम डेकोर ब्रांड तो दोनों को एक साथ एड में लेने के लिए कुछ ज्यादा ही उत्सुक है और कहा जा रहा है कि इसके लिए मोटी रकम का ऑफर भी दिया है।

सलमान ने फर्जी मैसेज के खिलाफ क्राइम ब्रांच में की शिकायत

दरअसल, सभी को लग रहा है कि शाहिद कपूर अपनी एज ग्रुप में बेस्ट सेलेब्रिटी हसबैंड साबित होंगे। वैसे भी उनकी पत्नी मीरा राजपूत को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता है और चर्चा ये भी है कि शाहिद कपूर उन्हें डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के सेट पर भी लेकर आएंगे।

मकाउ में फैमिली हॉलीडे मनाकर लौटीं श्रद्धा कपूर

शाहिद कपूर जल्द इस शो में माधुरी दीक्षित की जगह जज की कुर्सी पर बैठे नजर आएंगे। इस शो को होस्ट करने वाले मनीष पॉल ने मजाक करते हुए कहा भी है कि हमलोग उन्हें (मीरा) शो में लाने जा रहे हैं। उन्हें आना ही पड़ेगा। अगर वो नहीं आएंगी तो हम शाहिद के घर जाएंगे और उन्हें लेकर आएंगे।

मीरा का हाथ थाम मुंबई पहुंचे शाहिद, 12 जुलाई को देंगे रिसेप्शन

वहीं इस शो के एक और जज करण जौहर भी इच्छा जता चुके हैं अगर शाहिद कपूर अपनी पत्नी को शो में लाएंगे तो बहुत अच्छा होगा। खैर, आपकों बता दें कि दोनों ने मंगलवार को एक बेहद निजी समारोह में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की और बुधवार को एक साथ मुंबई रवाना हो गए।