विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मीरा का हाथ थाम मुंबई पहुंचे शाहिद, 12 जुलाई को देंगे रिसेप्शन

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 09 Jul 2015 09:37 AM (IST)

न्यूडी मैरिड कपल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत मुंबई पहुंच गए हैं। दोनों 12 जुलाई को बॉलीवुड हस्तियों के लिए रिसेप्शन देंगे। एयरपोर्ट पर शाहिद व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लू जींस में थे जबकि मीरा ने ब्लैक एंड व्हाइट सूट पहना हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा

News Article Hero Image

मुंबई। न्यूडी मैरिड कपल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत मुंबई पहुंच गए हैं। दोनों 12 जुलाई को बॉलीवुड हस्तियों के लिए रिसेप्शन देंगे।

शाहिद को रील लाइफ हीरोइनों ने दी शादी की बधाई

एयरपोर्ट पर शाहिद व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लू जींस में थे जबकि मीरा ने ब्लैक एंड व्हाइट सूट पहना हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था।

शाहिद के पिता पंकज कपूर और उनकी सौतेली मां सुप्रिया पाठक भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए।

कल शाहिद और मीरा ने दिल्ली के एक फार्महाउस में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के मौके पर उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद थे।

शाहिद कपूर फिलहाल डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' को जज करने और अपनी अगली फिल्मों 'शानदार' और 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग में बिजी हैं। इसलिए फिलहाल वो हनीमून पर नहीं जा पाएंगे।

करीना की मेकअप आर्टिस्ट ने सजाया था शाहिद की दुल्हन को