विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिरकार शाहिद ने मान ही ली दिसंबर में शादी की बात

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 27 Mar 2015 04:53 PM (IST)

आखिरकार सगाई की खबराें पर शाहिद कपूर ने अपनी चुप्‍पी तोड़ ही दी। एक अवॉर्ड कार्यक्रम में मीडिया ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्‍होंने कहा, 'अभी मेरी सगाई नहीं हुई है, लेकिन इस साल दिसंबर तक श्‍ाादी कर लूंगा। प्‍लीज, मेरे साथ सहयोग कीजिए। मैं जल्‍द ही आप सभी

News Article Hero Image

मुंबई। आखिरकार सगाई की खबराें पर शाहिद कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ ही दी। एक अवॉर्ड कार्यक्रम में मीडिया ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने कहा, 'अभी मेरी सगाई नहीं हुई है, लेकिन इस साल दिसंबर तक श्ाादी कर लूंगा। प्लीज, मेरे साथ सहयोग कीजिए। मैं जल्द ही आप सभी को सब कुछ बता दूंगा।'

हिट एंड रनः आज कोर्ट में पेश होंगे सलमान

हाल ही में शाहिद की गुपचुप सगाई की खबरों ने सनसनी फैला दी थी। चर्चाएं होने लगी थीं कि उन्होंने दिल्ली के श्रीराम लेडी कॉलेज की छात्रा मीरा राजपूत से 14 जनवरी को ही सगाई कर ली है और इस साल दिसंबर तक दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे।

दिख गए ऑस्ट्रेलिया के तेवर, पिट गए अनुष्का के देवर

इस तरह की खबरों के सामने आने के बाद शाहिद बिल्कुल गायब ही हो गए थे। हालांकि मीरा की तरफ से सगाई और शादी की खबरों को सिरे से खारिज करने की खबरें सामने आई थीं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच देख टेंशन में आए शाहरुख

सूत्रों ने यह भी खुलासा किया था कि उम्र में 13 साल का अंतर होने की वजह से मीरा, शाहिद से शादी करने से हिचक रही थीं, लेकिन उनकी बड़ी बहन और परिवार वालों ने इसके लिए राजी कर लिया। शाहिद और मीरा के परिवार वाले एक दूसरे को जानते हैं।

अमेजन इंडिया फैशन वीक का आगाज, देखें तस्वीरें

खैर, अब तो शाहिद ने पुष्टि कर दी है कि वे दोनों शादी करने जा रहे हैं। अब अभी करें या दिसंबर में। चलो, शाहिद को उनके फैन्स की तरफ से उनकी नई लाइफ के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

'हैदर' की पार्टी में चोरी-छिपे क्यों पहुंचे शाहिद?