विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना रनोट के कमेंट का शाहिद कपूर ने दिया ये जवाब

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 13 Dec 2016 01:05 PM (IST)Updated: Tue, 13 Dec 2016 01:30 PM (IST)

कंगना रनोट और शाहिद कपूर फिल्‍म 'रंगून' में एक साथ नजर आएंगे, मगर सेट पर उनके बीच तनाव की काफी चर्चा है।

News Article Hero Image

मुंबई, मिड-डे। 'उड़ता पंजाब' के बाद शाहिद कपूर की अगली फिल्म 'रंगून' है, जो द्वितिय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। उनकी यह पहली पीरियड फिल्म और विशाल भारद्वाज के साथ तीसरी फिल्म है। हालांकि कहा जा रहा है कि सेट पर को-स्टार कंगना रनोट के साथ क्रिएटिव मतभेद को लेकर तनाव की वजह से शाहिद को दिक्कतों को सामना करना पड़ा।

एक हालिया चैट के दौरान जब शाहिद से कंगना के उस कमेंट पर रिएक्ट करने को कहा गया जिसमें उन्होंने कहा था कि 'रंगून' में तीन हीरो (एक शाहिद, दूसरे सैफ अली खान और तीसरी खुद कंगना) हैं। इस पर शाहिद ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा, 'वो तीन कौन हैं? मेेरे हिसाब से फिल्म के हीरो डायरेक्टर विशाल भारद्वाज और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं। आपको तीसरे का पता लगाना पड़ेगा। जैसा कि मुझे पता है 'रंगून' में तीन प्रमुख किरदार हैं।'

जानिए क्यों शाहरुख की बीवी की ऋषि कपूर कर रहे इतनी तारीफ...

शाहिद ने जोर देते हुए कहा कि विशाल भारद्वाज और संजय लीला भंसाली जैसे फिल्मकार रियल स्टार हैं, ना कि एक्टर्स। शाहिद के मुताबिक, वे अपनी दुनिया बनाते हैं और एक्टर्स को उसे प्रदर्शित करने का मौका देते हैं। उनके साथ काम करना किसी भी एक्टर के लिए सम्मान की बात है। डायरेक्टर के दृष्टिकोण के हिसाब से हम अपने किरदार निभा रहे हैं। आपको बता दें कि फिलहाल 'रंगून' के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इस फिल्म के अलावा शाहिद भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में भी जुट गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।