विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हनीमून पर गए शाहिद ने मीरा के साथ पोस्ट की सेल्फी

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 22 Aug 2015 02:14 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2015 02:31 PM (IST)

दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी करने वाले एक्टर शाहिद कपूर अपनी शादी और पत्नी को लेकर मीडिया की नजरों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी करने वाले एक्टर शाहिद कपूर अपनी शादी और पत्नी को लेकर मीडिया की नजरों से बचने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन लगता है कि अब उन्होंने फैंस को और ज्यादा निराश नहीं करने का फैसला किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की बिकनी बॉडी के बारे में ये क्या कह गए सिद्धार्थ!

दरअसल शादी के बाद से शूटिंग में बिजी चल रहे शाहिद फिलहाल मीरा के साथ लंदन में हनीमून मनाने गए हैं। वहां से शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर मीरा के साथ एक सेल्फी पोस्ट की है।

#Repost @mira.kapoor ・・・ Dishoom 🔫 #photobombalert

A photo posted by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

फैंस को लंबे समय से इंतजार था कि कब शाहिद अकेले सेल्फी लेना बंद करेंगे और मीरा के साथ फोटोज पोस्ट करना शुरू करेंगे।

इस क्यूट सेल्फी में दोनों व्हाइट कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं और किसी रेस्त्रां में बैठे हैं।

शाहिद ने जुलाई में दिल्ली के एक फार्महाउस में निजी समारोह में मीरा से शादी रचाई थी। दोनों की अरेंज्ड मैरिज है।

फैंस को उम्मीद है कि शाहिद, मीरा के साथ सेल्फी और फोटोज को पोस्ट करने का सिलसिला यूं ही जारी रखेंगे।

सलमान खान ने 'मांझी' के लिए नवाजुद्दीन को कहा, 'गुड लक'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।