विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसने रोकी शाहिद, करीना और आलिया की पेमेंट!

By Test1 Test1Edited By:
Published: Tue, 24 Feb 2015 12:58 PM (IST)Updated: Tue, 24 Feb 2015 01:54 PM (IST)

मुंबई। निर्देशक अभिषेक चौबे की फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लेकर कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले तो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। निर्देशक अभिषेक चौबे की फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लेकर कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले तो फिल्म में हीरो का रोल शाहिद करेंगे या नहीं इस पर सस्पेंस बना था। उसके बाद फिल्म की हीरोईन कौन होगी इस बारे में चर्चा चलती रही। आखिरकार शाहिद की सलाह पर उनकी पूर्व प्रेमिका करीना कपूर को साइन किया गया। लेकिन करीना इस शर्त पर काम करने को राजी हुई कि शाहिद के साथ फिल्म में उनका कोई सीन नहीं होगा। फिर दूसरी हीरोईन के रोल में आलिया भट्ट को लिया गया। अब यह खबर आ रही है कि इसमें काम करने वाले प्रमुख सितारों शाहिद कपूर, करीना कपूर और आलिया भट्ट को उनका पेमेंट भी नहीं मिला है।

इसका कारण यह है कि फिल्म को फाइनैंस करनेवाली एक बड़ी स्टूडियो ने इससे अपना पल्ला झाड़ लिया है। अब इसकी जिम्मेदारी अकेले अनुराग कश्यप की कंपनी 'फैन्टम फिल्म्स' पर आ गई है और वे शिद्दत से किसी जोडीदार की तलाश में हैं। लेकिन उन्होंने फिल्म पर काम चालू रखने का फैसला किया है और अगले महीने से शूटिंग शुरु हो जाएगी।

इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'एक मार्च से इस फिल्म की शूटिंग पंजाब में में होनेवाली है। फिल्म के कलाकारों को यह बता दिया गया है कि उन्हें उनका पेमेंट तभी मिल पाएगा, जब कोई बड़ा स्टूडियो इस फिल्म को फाइनैंस करने को राजी होगी। राहत की बात यह है कि सभी सितारे इस बात को मान गए हैं, क्योंकि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है। फिलहाल इस फिल्म की फंडिग 'फैंटम फिल्मस' कर रही है।'

'उड़ता पंजाब' की कहानी पंजाब के ड्रग माफिया पर आधारित है। साथ ही इसमें लव एंगल का भी ट्रैक है। इस फिल्म में करीना कपूर, आलिया भट्ट और शाहिद कपूर के अलावा पंजाब के मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ भी काम कर रहे हैं।

अभिषेक चौबे से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई कमेंट करने से इन्कार कर दिया।

पढ़ेः करीना की वजह से आयुष्मान ने नहीं छोड़ी फिल्म

पढ़ेः100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई एमएसजी!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।