विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई एमएसजी!

By Test1 Test1Edited By:
Published: Mon, 23 Feb 2015 11:27 AM (IST)Updated: Mon, 23 Feb 2015 02:18 PM (IST)

नई दिल्ली। संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान की पहली फिल्म 'एमएसजीः द मैसेंजर' भी बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा सौ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुनने में आ रहा है कि संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान की पहली फिल्म 'एमएसजीः द मैसेंजर' भी बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा सौ करोड़ कमाने वाली फिल्मों के क्लब में शामिल हो गई है। हालांकि इस फिल्म के आधिकारिक आकड़ें तो अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। लेकिन खबरों के अनुसार संत गुरमीत की इस फिल्म ने तगड़ा बिजनेस किया है।

'बदलापुर' पर नहीं पड़ा भारत-द.अफ्रीका मैच का असर

संत गुरमीत की यह फिल्म काफी दिनों से चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड में काफी विवाद रहा और सेंसर बोर्ड प्रमुख समेत कई सदस्यों ने विरोध में इस्तीफा तक दे दिया। लेकिन सभी विवादों को परे धकेलते हुए यह फिल्म आखिरकार 13 फरवरी को रिलीज कर दी गई।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक सौ करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। लेकिन कुछ बेवसाईटों ने इस संख्या पर सवाल भी खड़े किए हैं। उनके मुताबिक फिल्म के टिकट तो संत के भक्तों ने खूब खरीदे हैं, लेकिन सिनेमा हॉल में फिल्म देखने कम ही लोग जा रहे हैं।

यहां तक कहा जा रहा है कि खुद संत गुरमीत ने अपनी बनाई फिल्म की टिकटें बड़ी संख्या में खरीद डाली। इस फिल्म का निर्माण, निर्देशन, लेखन खुद संत गुरमीत ने किया है। अभी तक बॉलीवुड के व्यापार विश्लेषकों ने इस फिल्म के बारे में कोई आंकड़ा नहीं दिया है। लेकिन संत के समर्थकों को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फिल्म सौ करोड़ के क्लब में आसानी से शामिल हो चुकी है।

असुरक्षा के डर से दिल्ली में शूटिंग छोड़कर लौटी 'और देवदास' की टीम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।