विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बदलापुर' पर नहीं पड़ा भारत-द.अफ्रीका मैच का असर

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 23 Feb 2015 11:53 AM (IST)

रविवार को वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच को देखते हुए माना जा रहा था कि इसका असर वरुण धवन की फिल्म 'बदलापुर' के कलेक्शन पर पड़ सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि रविवार को फिल्म का कलेक्शन शनिवार के मुकाबले कम था। शनिवार को

News Article Hero Image

मुंबई। रविवार को वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच को देखते हुए माना जा रहा था कि इसका असर वरुण धवन की फिल्म 'बदलापुर' के कलेक्शन पर पड़ सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि रविवार को फिल्म का कलेक्शन शनिवार के मुकाबले कम था। शनिवार को फिल्म ने 8.75 करोड़ बटोरे थे।

फिल्म रिव्यू: बदलापुर (4 स्टार)

कल 'बदलापुर' ने 8.25 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म भारत में अब तक 24 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।

व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'बदलापुर तीसरे दिन भारत-द.अफ्रीका मैच के बावजूद डटकर खड़ी रही। शुक्रवार को 7 करोड़, शनिवार को 8.75 करोड़, रविवार को 8.25 करोड़। भारत में कुल व्यापार 25 करोड़। शानदार।'

गोवा में बिपाशा के साथ बर्थडे मना रहे करण

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी 'बदलापुर' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, यामी गौतम और हुमा कुरैशी भी अहम किरदारों में हैं।

जानिए, किन-किन कलाकारों की ऑस्कर से सजी झोली