विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉमेडी नाइट्स में आग बबूला हो गए शाहरुख खान!

By SumanEdited By:
Updated: Mon, 20 Oct 2014 09:00 AM (IST)

शाहरुख खान अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' पर आना बेहद पसंद करते हैं। 'चेन्नई एक्सप्रेस'

News Article Hero Image

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' पर आना बेहद पसंद करते हैं। 'चेन्नई एक्सप्रेस' को प्रमोट करने के लिए तो शाहरुख दो बार कपिल के शो पर आए थे।

इसलिए 'हैप्पी न्यू ईयर' के प्रमोशन के लिए उनका शो पर आना स्‍वाभाविक सी बात थी। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, शो के इस एपिसोड में भी हमेशा की तरह मस्ती चल रही थी कि किंग खान को अचानक गुस्सा आ गया। शाहरुख ने कपिल की टीम के एक मेंबर पर गुस्सा करना शुरू कर दिया, जो उनकी मिमिक्री कर रहा था। इससे सभी की सांसें थम गईं। फराह ने मामले को शांत करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। कपिल ने भी शाहरुख को समझाने की कोशिश की कि ये सब सिर्फ मस्ती के लिए हो रहा था, लेकिन शाहरुख ने उनकी एक नहीं सुनी।

नाराज़ शाहरुख बोलते रहे और सब सुनते रहे। अचानक उन्होंने गुस्से में कहा, 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू।' ये सुनते ही सब समझ गए कि ये शाहरुख का मज़ाक करने का अंदाज था।

इस वीडियो को यू ट्यूब पर काफी देखा जा रहा है। इससे पहले अमिताभ बच्चन भी शो पर इस तरह का मजाक कर चुके हैं।

पढ़ेंः अमिताभ ने सबको दिखाई शाहरुख की बिना कपड़ों की तस्वीर

पढ़ेंः हॉलीवुड में शाहरुख का इतना खौफ! टल गई दो-दो फिल्मों की रिलीज