यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
...तो किंग ख़ान की सातवीं फ़िल्म 100 करोड़ क्लब में होगी शामिल
शाहरुख़ ख़ान ने फ़िल्म में रईस का किरदार निभाया है वहीं नवाजुद्दीन सिद्धीकी ने पुलिस इंस्पेक्टर का। फ़िल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा ख़ान भी अहम भूमिका में हैं।

मुंबई। किंग ख़ान की फ़िल्म 'रईस' बॉक्स अॉफिस पर शानदार कमाई कर रही है। महज कुछ समय बाद ही 'रईस' 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। शाहरुख़ की यह सातवी फ़िल्म होगी जो 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी।
'बनिए का दिमाग और मियाभाई की डेयरिंग'। 'रईस' फ़िल्म का यह डायलॉग फ़िल्म के रिलिज़ होने से पहले खूब चला और अब रिलिज़ होने के बाद भी उतना ही चल रहा है। शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म 'रईस' ने साल के पहले महीने में ही अच्छी कमाई कर ली है। 25 जनवरी को रिलिज़ हुई शाहरुख़ ख़ान और माहिरा ख़ान स्टारर फ़िल्म 'रईस' 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। फ़िल्म ने पांच दिनों में 93.24 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है। रईस की कमाई का यह सफर अभी भी जारी है। आपको बता दें कि, किंग ख़ान की यह सातवी फ़िल्म है जो 100 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है। रविवार को फ़िल्म ने 17.80 करोड़ रूपए कमाए थे। शाहरुख ख़ान की 'रईस' और रितिक रोशन की 'काबिल' 25 जनवरी को एक साथ सिनेमाघरों में रिलिज़ हुई थी। 2017 के पहले महीने में ही हुए इस बिग क्लैश के कारण दोनों फ़िल्में काफी सुर्खियों में रही थीं और अभी भी हैं। अभी भी दोनों फ़िल्मों के बीच कलेक्शन को लेकर टक्कर जारी है।
Exclusive: रजनीकांत के बारे में अक्षय कुमार ने कही ये बड़ी बात
#Raees nears ₹ 100 mark in its extended 5-day weekend... Will be SRK's 7th film in ₹ 100 cr Club... Day-wise data in next tweet...
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 30, 2017
शाहरुख़ ख़ान ने फ़िल्म में रईस का किरदार निभाया है वहीं नवाजुद्दीन सिद्धीकी ने पुलिस इंस्पेक्टर का। फ़िल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा ख़ान भी अहम भूमिका में हैं।#Raees Wed 20.42 cr, Thu 26.30 cr, Fri 13.11 cr, Sat 15.61 cr, Sun 17.80 cr. Total: ₹ 93.24 cr. India biz... Weekdays are crucial!
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 30, 2017

