विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्पिता के रिसेप्शन में इस गाने पर साथ थिरके शाहरुख-सलमान!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 22 Nov 2014 01:08 PM (IST)

सलमान खान की बहन अर्पिता की हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में भव्य शादी के बाद शुक्रवार रात को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया जिसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। दिल्ली के बिजनेसमेन आयुष शर्मा से ब्याह रचाने वाली अर्पिता को बधाई देने रिसेप्शन में शाहरुख खान भी पहुंचे। हैदराबाद में

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान की बहन अर्पिता की हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में भव्य शादी के बाद शुक्रवार रात को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया जिसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

दिल्ली के बिजनेसमेन आयुष शर्मा से ब्याह रचाने वाली अर्पिता को बधाई देने रिसेप्शन में शाहरुख खान भी पहुंचे। शाहरुख हैदराबाद में शादी में नहीं पहुंचे थे। उनके रिसेप्शन में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। हालांकि उन्होंने निराश नहीं किया और वेन्यू पहुंच गए।

सलमान और शाहरुख को यहां एक बार फिर मस्ती के मूड में एक दूसरे से घुलते-मिलते देखा गया। यही नहीं दोनों ने एक दूसरे को छेड़ा, हंसी-मजाक किया और साथ ही शाहरुख के हिट गाने 'छैया छैया' पर दोनों खान साथ थिरके। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सलमान और शाहरुख को डांस फ्लोर पर रितिक रोशन, सोनाक्षी सिन्हा ने भी ज्वॉइन किया।

(साभार नई दुनिया)

पढ़ेंः मुंबई में अर्पिता की शादी का रिसेप्शन, देखें तस्वीरें