विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भंसाली को आया गुस्‍सा, रणवीर सिंह को 'पद्मावती' से कर रहे बाहर!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 13 Aug 2016 12:16 PM (IST)

'पद्मावती' की कहानी अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के इर्दगिर्द घूमते हुए नजर आएगी। पद्मावती का किरदार फिल्‍म में दीपिका पादुकोण निभाने जा रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई (मिड-डे)। संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म 'पद्मावती' में रणवीर सिंह की जगह अब किसी दूसरे एक्टर को साइन करने की योजना बना रहे हैं। ऐसी खबरों का बाजार गर्म है। खबरों की मानें तो भंसाली ने 'पद्मावती' के लिए कई एक्टर्स से संपर्क भी किया है, लेकिन अभी तक किसी को फाइनल नहीं किया गया है।

ऐसा सुनने को मिल रहा है कि रणवीर ने भंसाली से फिल्म 'पद्मावती' की स्क्रिप्ट मांग ली थी, जो उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। भंसाली ने इस बात को अपने दिल पर ले लिया। इसके बाद भंसाली ने यह सोच लिया कि अब रणवीर की जगह फिल्म में किसी दूसरे एक्टर को कास्ट करेंगे। हालांकि पहले सुनने को मिला था कि भंसाली ने 'पद्मावती' में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए रणवीर सिंह को फाइनल कर लिया है।

इसलिए भंसाली चाहते हैं मई तक 'पद्मावती' बनकर हो जाए तैयार

'पद्मावती' की कहानी अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के इर्दगिर्द घूमते हुए नजर आएगी। पद्मावती का किरदार फिल्म में दीपिका पादुकोण निभाने जा रही हैं। दीपिका और रणवीर इससे पहले भंसाली की 'रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आ चुके हैं। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।

अगर भंसाली 'पद्मावती' के लिए किसी दूसरे एक्टर को साइन कर लेते हैं, तो रणवीर-दीपिका हैट्रिक मारने से चूक जाएंगे। वैसे सुनने को मिल रहा है कि भंसाली, रणवीर की जगह शाहरुख खान को साइन करने के बारे में सोच रहे हैं। शाहरुख इससे पहले भंसाली के साथ 'देवदास' जैसी बेहतरीन फिल्म बना चुके हैं।

बता दें कि फिल्म शाहिद कपूर, दीपिका के पति राजा रावल रतन सिंह के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है, लेकिन सस्पेंस अभी तक कायम है कि 'पद्मावती' में लीड एक्टर कौन होगा?