विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें, कपूर खानदान में किस-किस को मिल चुका है दादा साहब फाल्‍के अवार्ड

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 24 Mar 2015 11:39 AM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2015 01:18 PM (IST)

अभिनेता शशि कपूर को वर्ष 2014 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिए जाने का ऐलान किया गया है। वह भारतीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अभिनेता शशि कपूर को वर्ष 2014 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिए जाने का ऐलान किया गया है। वह भारतीय सिनेमा के इस सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने वाले कपूर खानदान के तीसरे सदस्य हैं। इससे पहले उनके पिता पृथ्वीराज कपूर 1971 में और बड़े भाई राज कपूर 1987 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।

शशि कपूर को मिलेगा वर्ष 2014 का दादा साहब फाल्के अवार्ड

कपूर खानदान के इन तीनों महान सदस्यों को पद्मभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। शशि कपूर के भतीजे ऋषि कपूर ने इस बारे में ट्विटर पर जानकारी दी है।

कपूर खानदान ने फिल्म इंडस्ट्री को कई महान कलाकार दिए हैं। फिर चाहे वो पृथ्वीराज कपूर हाें या राज कपूर या शम्मी कपूर आैर शशि कपूर। इतना ही नहीं, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और यहां तक कि रणबीर कपूर ने भी अपने दमदार अभिनय की बदौलत अपने खानदान का नाम रोशन किया है।

देखें तस्वीरें : शशि कपूर को मिलेगा वर्ष 2014 का 'दादा साहब फाल्के अवार्ड'

कपूर खानदान की बेटियां भी पीछे नहीं हैं। करिश्मा कपूर हों या करीना कपूर। दोनों अपने अभिनय का दम दिखा चुकी हैं। बहू नीतू कपूर तो आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं।

बीफ कंट्रोवर्सी पर बोले ऋषि कपूर, खाने से मत जोड़ो धर्म को

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।