विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'शिवाय' के पहले डायलॉग प्रोमो में देखिए अजय देवगन का एक्शन के साथ इमोशन एंगल

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sun, 16 Oct 2016 02:52 PM (IST)

अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' का पहला डायलॉग प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसे देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म में कई भावुक पल भी होंगे जो शायद आपकी आंखें नम कर दें।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अजय देवगन के प्रशंसक उनकी फिल्म 'शिवाय' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर और गाने को लोगों ने खूब पसंद किया। अब इसका पहला डायलॉग प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसे देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म में कई भावुक पल भी होंगे जो शायद आपकी आंखें नम कर दें।

अभिजीत भट्टाचार्या ने अनुराग कश्यप सरीखे इन दिग्गजों पर किए तीखे हमले

बता दें कि फिल्म का 29 सेकेंड का यह पहला ऐसा प्रोमो है जिसमें अजय को डॉयलोग्स बोलते देखा जा सकते हैं। क्योंकि अब तक रिलीज हुए सभी प्रोमो में सिर्फ म्यूजिक और इंपैक्ट ही दिखाया गया है। प्रोमो एक सीन से शुरू होता है जिसमें अजय अपनी बेटी के सामने यह कुबूल करते नजर आते हैं कि उन्होंने अपनी बेटी से उसकी मां के बारे में झूठ बोला। यह सीन काफी इमोशनल है। यह आपको फिल्म के बारे में कुछ आइडिया भी देता है।

सनी लियोन को इस काम में भी हासिल है महारत

अजय इन दिनों अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म में निर्देशन के साथ प्रोडक्शन और एक्टिंग का काम अजय ही संभाल रहे हैं। अजय के साथ फिल्म में अभिनेत्री सयेशा सहगल नजर आएंगी। इसके अलावा सबसे खास बात ये है कि फिल्म में अजय एक-दो नहीं बल्कि 5 विलेन्स से मुकाबला करते नजर आएंगे। यह फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।