विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाहुबली' के रंग में रंगी श्रद्धा कपूर, 'साहो' में कुछ ऐसा होगा किरदार

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sun, 10 Sep 2017 01:08 PM (IST)Updated: Sat, 16 Sep 2017 08:10 AM (IST)

'साहो' एक बहुभाषी फ़िल्म है, जो तेलुगु के साथ हिंदी और तमिल में बनायी जा रही है। फ़िल्म को सुजीत ...और पढ़ें

'बाहुबली' के रंग में रंगी श्रद्धा कपूर, 'साहो' में कुछ ऐसा होगा किरदार
'बाहुबली' के रंग में रंगी श्रद्धा कपूर, 'साहो' में कुछ ऐसा होगा किरदार

मुंबई। बाहुबली एक्टर प्रभास 'साहो' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। इस फ़िल्म में उनका साथ दे रही हैं श्रद्धा कपूर, जो फ़िल्म की लीडिंग लेडी हैं। साहो को लेकर हिंदी दर्शकों के बीच काफ़ी उत्सुकता है और इस फ़िल्म से जुड़े हर अपडेट पर उनकी नज़र रहती है।

अब ख़बर आ रही है कि श्रद्धा फ़िल्म में डबल रोल में नज़र आ सकती हैं। फ़िल्म से जुड़े सोर्सेज़ के हवाले से बताया गया है कि श्रद्धा का एक किरदार काफ़ी गुस्सैल दिखाया जाएगा, जबकि दूसरे शांत और डरपोंक किस्म का है। गुस्सैल अवतार में श्रद्धा एक्शन-स्टंट भी करती दिखेंगी। बता दें कि 'साहो' एक बहुभाषी फ़िल्म है, जो तेलुगु के साथ हिंदी और तमिल में बनायी जा रही है। फ़िल्म को सुजीत डायरेक्ट कर रहे हैं और दर्शकों को इसमें ज़बर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा। श्रद्धा, प्रभास के साथ रिहर्सल करने के लिए हाल ही में दो दिन के लिए हैदराबाद भी गयी थीं। ये पहली बार होगा, जब श्रद्धा ऑनस्क्रीन डबल रोल में नज़र आएंगी।  

यह भी पढें: पोस्टर बॉयज़ के कलेक्शंस ने दूसरे दिन खाया टप्पा, उछलकर छत पर पहुंचे

श्रद्धा ने इससे पहले 'बाग़ी' में एक्शन किया था, जिसमें वो टाइगर श्रॉफ़ के साथ नज़र आयी थीं। फ़िलहाल श्रद्धा अपनी अगली फ़िल्म 'हसीना पारकर' के प्रमोशन में भी बिज़ी हैं, जो 22 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। ये एक बायोपिक फ़िल्म है, जो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना की लाइफ़ पर आधारित है। 'साहो' में नील नितिल मुकेश, जैकी श्रॉफ़ और चंकी पांडे भी अहम किरदारों में दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: फ़न्ने ख़ान में ऐसे दिखेंगे अनिल कपूर, देखिए पहली तस्वीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।