विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OMG! फरहान अख्‍तर के बारे में यह क्‍या कह गईं श्रद्धा कपूर

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 14 Jun 2016 12:03 PM (IST)

फरहान अख्‍तर और श्रद्धा कपूर इन दिनों फिल्‍म 'रॉक ऑन 2' की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में खबर आई है कि उन्‍होंने फरहान के साथ लॉन्‍ग ड्राइव पर जाने की इच्‍छा जाहिर की है।

News Article Hero Image

मुंबई। फरहान अख्तर जब अपनी पत्नी अधुना से अलग हुए तो ये खबर भी सामने आई थी कि इसके पीछे कहीं श्रद्धा कपूर तो नहीं हैं। हालांकि तब श्रद्धा ने इस खबरों को सिरे से नकार दिया था। लेकिन श्रद्धा ने अपने हालिया इंटरव्यू में एक ऐसी बात कह दी, जिससे एक बार फिर वो शक के घेरे में आ गई हैं।

श्रद्धा और फरहान इन दिनों फिल्म 'रॉक ऑन 2' में साथ काम कर रहे हैं। बॉलीवुडलाइफ.कॉम की खबर के मुताबिक, एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में में श्रद्धा से जब पूछा गया कि वह किसी एक्टर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहेंगी? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'मैं फरहान अख्तर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहूंगी, क्योंकि मैं पूछना चाहती हूं कि फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए उन्होंने तैयारी कैसे की थी। मैंने उनसे यह सवाल शूटिंग के दौरान पूछा था, लेकिन मुझे अभी तक इस बात का जवाब नहीं मिला है। हो सकता है कि लॉन्ग ड्राइव के दौरान मुझे इस सवाल का जवाब मिल जाए।'

प्रियंका की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म पर लग रहे ये गंभीर आरोप

आमतौर पर जब किसी हीरोइन का नाम किसी हीरो के साथ जुड़ता है, तो वो दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाने की कोशिश करते हैं। ब्रेकअप के बाद भी एक्टर्स के बीच की दूरियां साफ नजर आती हैं। पिछले दिनों हमें यह 'उड़ता पंजाब' के प्रमोशन इवेंट के दौरान शाहिद कपूर और करीना कपूर बीच साफ देखने को मिला। लेकिन श्रद्धा ऐसी करती नजर नहीं आ रही हैं। वह तो उल्टा फरहान के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग कर रही हैं।

क्या श्रद्धा कपूर को 'रॉक ऑन 2' के सेट पर इतना भी समय नहीं मिलता कि वो फरहान से बातें कर सकें? या फिर वाकई फरहान और श्रद्धा के बीच कुछ चल रहा है, जो उनकी जुबान पर आ गया है?

जानिए, क्यों 'कॉमेडी नाइट्स' की 'बुआ' उपासना सिंह ने छोड़ दिया शो