विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार ने निकाला इस हीरोइन का डर

By SumanEdited By:
Published: Mon, 20 Oct 2014 10:21 AM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 10:53 AM (IST)

अक्षय कुमार ने स्टंट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में बहुत सारे प्रतिभागियों का डर निकाला है। अब वो असल जिंदगी में भी लोगों को

News Article Hero Image

मुंबई। अक्षय कुमार ने स्टंट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में बहुत सारे प्रतिभागियों का डर निकाला है। अब वो असल जिंदगी में भी लोगों को डर निकालने का काम कर रहे हैं।

हाल में उन्हें अपनी अगली एक्शन फिल्म 'गब्बर' के लिए एक पहाड़ी पर शूट करना था। फिल्‍म की अभिनेत्री श्रुति हासन को ऊंचाई से चक्कर आने लगते हैं और ये परेशानी उन्हें काफी सालों से है। शूट के दौरान श्रुति बेहद डरी हुई थी और वो निर्देशक की बात नहीं मान रही थी। तभी अक्षय ने उनकी मदद की और उनकी घबराहट को शांत किया।

एक सूत्र ने बताया, '100 मीटर की गहराई के सामने पहाड़ी की चोटी पर बैठने की बात पर श्रुति के चेहरे पर डर साफ झलक रहा था। ये देखते ही अक्षय ने उन्हें शांत किया।'

भोपाल में तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'यारा' की शूटिंग कर रही श्रुति से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने इसकी पुष्टि की। श्रुति ने कहा, 'हां, ये सच है। शुरुआत में मैं कर ही नहीं पा रही थी। मैं बिना किसी सहारे के वहां पहाड़ी की चोटी पर थी और उससे मैं कांप रही थी।'

फोबिया होने के बावजूद उन्होंने शूट कैसे कर लिया? इस पर अभिनेत्री ने बताया, 'अक्षय ने मुझे एक लंबी सांस लेने और ये भूल जाने के लिए कहा कि मैं कहां हूं। शुक्र है, उन्हीं की वजह से मैं उस डर से निकली थी।' श्रुति ने बताया, 'मैंने शूट के बाद अपने पिता को ये बताने के लिए फोन भी किया कि मैंने इसे कर लिया है।'

जब अभिनेत्री से उनके डर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं किसी खास घटना से इसके बारे में नहीं बता सकती। जब से मैंने होश संभाला है, तभी से ऊंचाई को लेकर मेरे अंदर डर रहा है।'

श्रुति से पूछा गया कि क्या अब वो उनका डर खत्म हो गया है तो उन्होंने कहा, 'मैं अब भी ज्यादा ऊंचाई पर जाने से बचूंगी। लेकिन अगर ये मेरे काम से जुड़ा है तो मैं न नहीं कह सकती। लेकिन अक्षय ने मुझे सिखा दिया है कि अगर ऐसी स्थिति दोबारा सामने आ जाए तो उससे कैसे निपटा जाए।'

पढ़ेंः कॉमेडी नाइट्स में आग बबूला हो गए शाहरुख खान!

पढ़ेंः शर्मीला व सैफ को पर्यावरण प्रदूषण पर नोटिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।