विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्‍सीडेंट में बाल-बाल बचे बालिका वधू के सिद्धार्थ शुक्‍ला

By rohitEdited By:
Updated: Fri, 31 Oct 2014 09:56 AM (IST)

बालिका वधू में शिव के किरदार के लिए मशहूर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरूवार सुबह एक्सिडेंट हो गया।

News Article Hero Image

मुंबई। बालिका वधू में शिव के किरदार के लिए मशहूर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरूवार सुबह एक्सिडेंट हो गया।

सूत्र के मुताबिक सिद्धार्थ की लक्जरी कार एक अन्य चार पहिया वाहन से टकरा गई। यह घटना मुंबई के अंधेरी में डीएन नगर में हुई। इस दुघर्टना में वह बेहोश हो गए। लोगों ने उन्हें कार में बेहोशी की हालत में देखा और कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। उन्हें पास में ही एक बस स्टॉप पर बैठाया गया और होश में लाया गया।'

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई थी लेकिन बाद में पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लेनी पड़ी।

पढ़ें: ये हैं टीवी पर सबसे लंबी पारी खेलने वाले सीरियल

पढ़ें: प्रेग्‍नेंट है ये मशहूर टीवी हीरोइन