विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण जौहर की इस फिल्‍म में होंगे आलिया-सिद्धार्थ?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 22 Mar 2015 05:41 PM (IST)

वैसे तो सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और आलिया भट्ट अपने रिलेशनशिप को लेकर न जाने क्‍यों चुप हैं, लेकिन दोनों जल्‍द सिल्‍वर स्‍क्रीन पर रोमांस फरमाते नजर आ सकते हैं। वैसे तो हाल ही में दोनों एक एड के लिए साथ काम कर चुके हैं और अब खबर है कि करण जौहर

News Article Hero Image

मुंबई। वैसे तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट अपने रिलेशनशिप को लेकर न जाने क्यों चुप हैं, लेकिन दोनों जल्द सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस फरमाते नजर आ सकते हैं। वैसे तो हाल ही में दोनों एक एड के लिए साथ काम कर चुके हैं और अब खबर है कि करण जौहर की अगली प्रोडक्शन फिल्म में दोनों साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में फवाद खान भी होंगे।

जानें, अभिषेक और ऐश्वर्या ने कैसे मनाया गुडी पड़वा

करण जौहर ने हाल ही में ट्विटर पर ऐलान किया था कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी शकुन बत्रा की फिल्म प्रोड्यूस करने वाली है। अब खबर है इस फिल्म के लिए स्टारकास्ट फाइनल किए जा चुके हैं आैर इनमें सिद्धार्थ, आलिया और फवाद के नाम शामिल हैं। इस फिल्म का नाम 'कपूर एंड संस' है।

तो क्या श्रद्वा से प्यार नहीं करते हैं आदित्य?

हालांकि अभी इस फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर करण जौहर या शकुन बत्रा की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वैसे खबर ये भी है कि इस फिल्म में फवाद खान के रोल के लिए पहले अर्जुन कपूर को लेने की बात चल रही थी। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। चर्चा है कि इसमें दो भाइयों की कहानी है, इनमें से एक गे होता है।