विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुंदर, सुशील Gentleman की जैकलीन फ़र्नांडिस के साथ Risky हरकत

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sat, 08 Jul 2017 02:05 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jul 2017 05:26 PM (IST)

'अ जेंटलमैन' में एक सीन का रेफ़रेंस क्लासिक फ़िल्म 'बॉबी' से लिया गया है। फ़िल्म में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ का किरदार कुकिंग का शौक़ीन है।

सुंदर, सुशील Gentleman की जैकलीन फ़र्नांडिस के साथ Risky हरकत
सुंदर, सुशील Gentleman की जैकलीन फ़र्नांडिस के साथ Risky हरकत

मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फ़र्नांडिस पहली बार 'अ जेंटलमैन' में साथ आ रहे हैं। फ़िल्म का ट्रेलर सोमवार को 12 बजे रिलीज़ किया जाएगा, मगर इससे पहले सिद्धार्थ ने एक टीज़र पोस्टर सोशल मीडिया में शेयर किया है, जिसमें उनकी और जैकलीन की हॉट केमिस्ट्री दिखायी दे रही है।

सिद्धार्थ ने इस तस्वीर के साथ लिखा है कि इस फ़िल्म में एक्शन है, रोमांस है, कॉमेडी है। 'अ जेंटलमैन' को राज निदीमोरु और कृष्णा डीके की जोड़ी ने डायरेक्ट किया है। IANS के मुताबिक़, हाल ही में डायरेक्टर्स ने फ़िल्म के ट्रेलर की झलक मीडिया को दिखायी थी। इस मौक़े पर मीडिया से बात करते हुए बताया था कि 'अ जेंटलमैन' में एक सीन का रेफ़रेंस क्लासिक फ़िल्म 'बॉबी' से लिया गया है। फ़िल्म में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ का किरदार कुकिंग का शौक़ीन है। ट्रेलर में एक सीन है, जिसमें सिद्धार्थ का किरदार गौरव रोटी बनाने के दौरान बाहर आता है और हाथों में आटा लगा हुआ है। 'बॉबी' में ऐसा ही सीन डिंपल कपाड़िया पर फ़िल्माया गया था।

यह भी पढ़ें: एशा देओल की इंस्टाग्राम पर एंट्री, आते ही पोस्ट की ऐसी तस्वीर

सिद्धार्थ ने अपने किरदार के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ''मेरा किरदार गौरव बहुत ही दिलचस्प और प्यारा है। एक तरफ़ उसे खाना बनाना, घर साफ़ करना अच्छा लगता है, जैसा कि दिल्ली वाला कोई पंजाबी लड़का करना पसंद करता है। दूसरी तरफ़ उसका दूसरा पक्ष भी है, जिसमें वो ज़बर्दस्त एक्शन करता है।'' 'अ जेंटलमैन' 25 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है।

यह भी पढ़ें: शाह रुख़ ख़ान की वजह से कबीर ख़ान बने हैं फ़िल्ममेकर, सबूत है ये वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।