Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ये क्‍या...कट्रीना के लिए सिद्धार्थ ने बढ़ाई दाढ़ी!

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Fri, 28 Aug 2015 01:55 PM (IST)

    'ब्रदर्स' की सफलता के बाद सिद्धार्थ मल्‍होत्रा अब कट्रीना कैफ के साथ फिल्‍म 'कल जिसने देखा' को लेकर काफी उत्‍साहित हैं। डेब्‍युटेंट डायरेक्‍टर नित्‍या ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। 'ब्रदर्स' की सफलता के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा अब कट्रीना कैफ के साथ फिल्म 'कल जिसने देखा' को लेकर काफी उत्साहित हैं। डेब्युटेंट डायरेक्टर नित्या मेहरा की इस फिल्म के लिए वो लंदन की उड़ान भी भर चुके हैं। वो इस फिल्म में दाढ़ी वाले लुक में नजर आएंगे। उन्हें हीथ्रो एयरपोर्ट पर फैंस के साथ इसी लुक में देखा गया।

    जानें, टिया बाजपेई को क्यों नहीं चढ़ने दिया गया फ्लाइट में

    सिद्धार्थ के इस लुक को लेकर यह चर्चा है कि चूंकि वो कट्रीना के सामने काफी यंग नजर आते हैं। इस वजह से ही उन्हें दाढ़ी वाला लुक रखने के लिए कहा गया है। वैसे भी उम्र के हिसाब से कट्रीना उनसे करीब दो साल बड़ी हैं। ऐसे में सिद्धार्थ इस लुक में उनके सामने मैच्योर लगेंगे।

    क्या सनी लियोन का ये सपना सच में हो गया सच?

    खैर, हाल ही में सिद्धार्थ ने बताया था कि वो कट्रीना के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं और वो चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाए। उनके मुताबिक, यह एक अनोखी लव स्टोरी है, जिसमें दो प्यार करने वाले एक दशक तक एक दूसरे का साथ निभाते हैं। फिलहाल कट्रीना फिल्म 'फैंटम' में बिजी हैं।