Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्‍या सनी लियोन का ये सपना सच में हो गया सच?

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Fri, 28 Aug 2015 11:54 AM (IST)

    सनी लियोन का सपना था कि वो भी बड़े सितारों के साथ काम करें। लगता है अब उनका ये सपना जल्‍द ही पूरा होने वाला है। जी हां, चर्चा है कि उन्‍हें रणबीर कपूर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। सनी लियोन का सपना था कि वो भी बड़े सितारों के साथ काम करें। लगता है अब उनका ये सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। जी हां, चर्चा है कि उन्हें रणबीर कपूर के साथ ही ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा जैसे बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिल गया है।

    फिल्म रिव्यूः फैंटम (2.5 स्टार)

    दरअसल, अब तक तो सनी को बी ग्रेड फिल्मों में ही देखा गया है, मगर कहा जा रहा है कि उन्हें करण जौहर जैसे बड़े फिल्मकार के प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में काम मिल गया है। वो इसमें बतौर मेहमान नजर आ सकती हैं। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ही करेंगे।

    बहू ऐश्वर्या को लेकर फिर सवालों में घिरे अमिताभ, पढ़ें क्यों

    उन्होंने इस फिल्म पर काम करने के लिए डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' की जज की कुर्सी छोड़ी है। वैसे सनी को अब बड़े सितारे अपनी फिल्मों में जगह देने लगे हैं, भले ही रोल छोटे हों। हाल ही में अक्षय कुमार ने भी उन्हें अपनी आने वाली फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में बतौर मेहमान की भूमिका में लिया है।

    खुल गया राज, श्रीदेवी ने क्यों 'बाहुबली' के लिए कह दिया था 'ना'

    करण जौहर को आइटम गर्ल्स से कोई प्रॉब्लम नहीं है। वो अपने चैट शो में राखी सावंत को भी बुला चुके हैं। ऐसे में अगर मामला जमता है तो सनी उनकी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर, ऐश्वर्या और अनुष्का जैसे बड़े सितारों के साथ पर्दे पर काम करती नजर आ सकती हैं। वैसे सनी की अगली फिल्म 'मस्तीजादे' भी आ रही है।

    खबरें और भी