Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बहू ऐश्‍वर्या को लेकर फिर सवालों में घिरे अमिताभ, पढ़ें क्‍यों

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Thu, 27 Aug 2015 05:54 PM (IST)

    सोशल मीडिया का इस्तेमाल कैसे किया जाता है, यह बात भारतीय फिल्‍मी हस्तियों में अमिताभ बच्चन से बेहतर शायद ही कोई जानता हो। डेढ़ करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। सोशल मीडिया का इस्तेमाल कैसे किया जाता है, यह बात भारतीय फिल्मी हस्तियों में अमिताभ बच्चन से बेहतर शायद ही कोई जानता हो। डेढ़ करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स तो उनके सिर्फ ट्विटर अकाउंट पर हैं, जबकि फेसबुक पर फॉलोअर्स के मामले में दो करोड़ से भी ज्यादे का आंकड़ा पार कर चुके हैं। अब ऐसे में प्रचार की बात आती है तो अमिताभ बच्चन अपने आप में काफी हैं।

    ऐश्वर्या की फिल्म 'जज्बा' का दमदार ट्रेलर लॉन्च, देखें वीडियो

    वो खुद का तो जमकर प्रचार करते ही हैं, अपने घरवालों और करीबियों तक के लिए सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल करते है। यही वजह है कि बात-बात पर ट्वीट करने वाले अमिताभ की चुप्पी कुछ खास मौकों पर खलने लगती है। हाल ही में जब पूरा देश 'हिट एंड रन' केस में सलमान खान को मिली सजा पर बहस करने में जुटा था, तब भी अमिताभ चुप रहे। तब कयास लगाए गए कि उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान के पहले के संबंधों की वजह से वो चुप हैं।

    बाप रे..कंगना-इमरान एक गाने के लिए 24 घंटे करते रहे किस!

    अब एक बार फिर अपनी इस बहू के कारण अमिताभ सवालों के घेरे में हैं। सोशल मीडिया पर यह बात कई लोग हजम नहीं कर पा रहे हैं कि ऐश्वर्या की फिल्म 'जज्बा" का ट्रेलर लॉन्च हो गया और अमिताभ ने इसका नाम तक नहीं लिया। सूत्र के मुताबिक, 'सबसे ज्यादा हैरानी इस बात पर है कि फिल्म 'जज्बा' के निर्देशक संजय गुप्ता को तो अमिताभ लंबे समय से जानते हैं और साथ में काम भी कर चुके हैं। उनकी फिल्म 'कांटे' से ही अमिताभ ने बड़े पर्दे पर बहुप्रतिक्षित सफलता को हासिल किया था। फिर भी अमिताभ क्यों नहीं उनकी मदद कर रहे हैं।'

    सूरज पंचोली की मां जरीना ने बताया उनके लिए क्या हैं सलमान

    वैसे एेश्वर्या के लिए भी यह फिल्म बहुत ही खास है, क्योंकि इस फिल्म के जरिए वो पांच साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। वो आखिरी बार रितिक रोशन के साथ फिल्म 'गुजारिश' में नजर आई थीं। ऐसे में फिल्म 'जज्बा' को उनकी कमबैक फिल्म माना जा रहा है। अब दर्शक इस फिल्म पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं, ये तो इसके रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा। वैसे इसके ट्रेलर की कई बॉलीवुड सितारों ने तारीफ की है। ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन ने भी ट्रेलर का लिंक ट्वीट कर उम्मीद जताई कि लोगों को यह जरूर पसंद आएगी।

    खबरें और भी

    जॉन अब्राहम ने पत्नी से तलाक की चर्चा पर तोड़ी चुप्पी