Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऐश्‍वर्या की फिल्‍म 'जज्‍बा' का दमदार ट्रेलर लॉन्‍च, देखें वीडियो

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Wed, 26 Aug 2015 05:40 PM (IST)

    ऐश्‍वर्या राय के फैंस के लिए अच्‍छी खबर है। उनकी कमबैक फिल्‍म 'जज्‍बा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्‍म के निर्देशक संजय गुप्‍ता ने टि्वटर पर ट्रे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। ऐश्वर्या राय के फैंस के लिए अच्छी खबर है। उनकी कमबैक फिल्म 'जज्बा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने टि्वटर पर ट्रेलर का लिंक शेयर किया है और यह वाकई में काफी दमदार है। इसमें ऐश्वर्या राय के साथ इरफान खान भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म नौ अक्टूबर को रिलीज होगी।

    देखें, अब सैफ-शाहरुख दोनों के बेटे लड़कियों संग पार्टी करते आए नजर

    ऐश्वर्या राय इस फिल्म में एक वकील के किरदार में नजर आ रही हैं, जो एक बच्ची की मां भी हैं। इस फिल्म में शबाना आजमी भी अहम किरदार निभाती दिखेंगी। रितेश देशमुख, दिया मिर्जा, सुजॉय घोष समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट कर ट्रेलर की जमकर तारीफ की है।

    जिया खान की मौत के दो साल बाद बॉयफ्रेंड ने खोले दिल के राज

    ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन ने भी ट्रेलर का लिंक ट्वीट कर उम्मीद जताई है कि फैंस को यह पसंद आएगी और यह भी बताया कि उन्हें यह काफी अच्छी लगी। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय पांच साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। वह आखिरी बार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' में नजर आई थीं।