विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

A Gentleman का दूसरे दिन भी हाल बुरा, कलेक्शंस में मामूली उछाल

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sun, 27 Aug 2017 01:40 PM (IST)Updated: Mon, 28 Aug 2017 08:57 AM (IST)

2012 में 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' से डेब्यू के बाद सिड की ये सातवीं फ़िल्म है, जबकि चौथी बार वो सोलो लीड रोल में आये हैं।

A Gentleman का दूसरे दिन भी हाल बुरा, कलेक्शंस में मामूली उछाल
A Gentleman का दूसरे दिन भी हाल बुरा, कलेक्शंस में मामूली उछाल

मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फ़िल्म 'अ जेंटलमैन' ने बॉक्स ऑफ़िस पर दूसरे दिन भी ख़राब प्रदर्शन किया है, जिसके चलते कलेक्शंस में कोई ख़ास इजाफ़ा नहीं हुआ। 

'अ जेंटलमैन' 25 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंची। फ़िल्म ने 4.04 करोड़ का कलेक्शन किया। माना जा रहा था कि दूसरे दिन कलेक्शंस बेहतर रहेंगे, मगर शनिवार को कोई ख़ास उछाल नहीं आया। फ़िल्म ने 4.36 करोड़ दूसरे दिन जमा किये, जिसके साथ 'अ जेंटलमैन' का दो दिन का कलेक्शन 8.40 करोड़ हो गया है। कृष्णा डीके और राज निदीमोरू डायरेक्टेड इस रोमांटिक-एक्शन फ़िल्म में सिद्धार्थ और जैकलीन फ़र्नांडिस की जोड़ी पहली बार साथ आयी है। फ़िल्म की ये रफ़्तार देखते हुए माना जा रहा है कि ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म 12-15 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। 

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ को डबल रोल में देख रहे होंगे, अब जानिए पहली बार पर्दे पर कौन हुआ था डबल

ग़ौरतलब है कि 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' से डेब्यू के बाद सिड की ये सातवीं फ़िल्म है, जबकि चौथी बार वो सोलो लीड रोल में आये हैं। 'एक विलेन' को छोड़कर सोलो लीड वाली उनकी फ़िल्में ज़्यादा नहीं चली हैं। अगर, इन फ़िल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस पर नज़र डालें तो वो इस प्रकार रहे हैं- 

यह भी पढ़ें: सिर्फ़ होरी नहीं, हमारी हीरोइंस भी करती हैं कमाल का एक्शन, एक नहीं 12 हैं

बार-बार देखो          2016           21.16 करोड़

एक विलेन            2014           50.7 करोड़

हंसी तो फंसी           2014           16.75 करोड़

फ़िल्म की निर्माता कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ के सीईओ विजय सिंह ने कम ओपनिंग के पीछे बारिश और उत्तर भारत में हुई हिंसा को ज़िम्मेदार माना है। शनिवार को जारी स्टेटमेंट में सिंह ने कहा, ''फ़िल्म माउथ पब्लिसिटी के दम पर आगे बढ़ेगी। शनिवार से इसकी शुरुआत हो गयी है। फ़िल्म 50 करोड़ के बजट से बनायी गयी है। सेटेलाइट, म्यूज़िक और डिजिटल राइट्स के ज़रिए 30 करोड़ की रिकवरी पहले ही हो चुकी है।''

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।