विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव का निधन, आज होगा अंतिम संस्‍कार

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Sat, 05 Sep 2015 02:24 AM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2015 11:55 AM (IST)

कैंसर की बीमारी से जूझ रहे म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव का देर रात मुंबई में निधन हो गया। 51 वर्षीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कैंसर की बीमारी से जूझ रहे म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव का देर रात मुंबई में निधन हो गया। 51 वर्षीय आदेश श्रीवास्तव कैंसर से पीडि़त थे। आदेश पिछले 44 दिनों से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार यानी आज मुंबई के ओशिवारा में आदेश श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिल्मी इंडस्ट्री के कई सितारों ने आदेश श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

डॉक्टरों ने बंद कर दी है आदेश श्रीवास्तव की कीमोथेरेपी

आदेश की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही थी। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उनकी कीमोथेरेपी बंद कर दी थी। अस्पताल के डॉ. राम नारायण ने बताया कि आदेश श्रीवास्तव का शुक्रवार देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर कैंसर से निधन हो गया।

गौरतलब है कि आदेश ने चलते-चलते, बाबुल, बागबान, कभी खुशी-कभी गम, राजनीति और देव जैसी फिल्मों का म्यूजिक कंपोज किया था।

आदेश के परिवार ने कहा, पैसों की नहीं, दुआओं की है जरूरत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।