विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्मिता पाटिल के कहने पर फिल्मों में आए नाना पाटेकर

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 02 Mar 2015 09:03 AM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2015 09:19 AM (IST)

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर ने कहा कि उन्हें स्टेज पर प्ले करने में काफी मजा आता है लेकिन वो अपनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर ने कहा कि उन्हें स्टेज पर प्ले करने में काफी मजा आता है लेकिन वो अपनी करीबी दोस्त और दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के कहने पर ही फिल्म इंडस्ट्री में आए थे।

सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू, हालत स्थिर

उन्होंने कहा, 'मैं प्ले किया करता था और वहां बहुत खुश था लेकिन स्मिता पाटिल ने मुझपर फिल्मों में आने का दबाव डाला। उन्होंने फिल्म आज की आवाज के लिए रवि चोपड़ा को मेरे नाम का सुझाव दिया था। वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त थी। अब वो हमारे साथ नहीं हैं और मैं उन्हें काफी याद करता हूं।'

नाना और स्मिता ने 'आवाम' और 'गिद्द' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

'...लीला' के लिए जीनत अमान बनींं सनी!

अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अब तक छप्पन 2' के प्रमोशन के लिए आए नाना पाटेकर ने कहा कि उन्हें पार्टीज में जाना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे पार्टीज में जाना पसंद नहीं है क्योंकि मुझे लगता है कि पार्टीज में वो लोग जाते हैं जिनमें सीधे बात करने की हिम्मत नहीं होती, वो पीने के बाद बोलते हैं और अगले दिन जाकर माफी मांगते हैं। मुझे ऐसे लोगों के साथ बैठना पसंद नहीं तो न ही मैं जाता हूं और न ही मेरा परिवार जाता है। मैं बहुत साधारण इंसान हूं।'

'एनएच 10' के पोस्टर और ट्रेलर में इन हॉलीवुड फिल्मों की नकल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।