विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम कपूर की हालत स्थिर, 5 दिन अस्पताल में रहेंगी

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 02 Mar 2015 12:56 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू होने के बाद रविवार सुबह इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। गुजरात में अपनी अगली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग के दौरान स्वाइन फ्लू होने के चलते उन्हें वहां के स्टर्लिंग अस्पताल में भर्ती कराया

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू होने के बाद रविवार सुबह इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गुजरात में अपनी अगली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग के दौरान स्वाइन फ्लू होने के चलते उन्हें वहां के स्टर्लिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इंटर पास सोनम कर रही है ग्रेजुएशन की तैयारी

एच1एन1 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके मुंबई लाया गया। अब उन्हें पांच दिनों तक अस्पताल में ही रहना होगा। उनका सामान्य इलाज चलेगा जो स्वाइन फ्लू के लिए अमूमून अपनाया जाता है।

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के सीईओ डॉ. राम नारायण ने मैसेज पर खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'सोनम को सुबह 11.30 बजे कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें राजकोट से ट्रांसफर किया गया है। एच1एन1 पॉजिटिव है। इलाज चल रहा है। हालत स्थिर है।'

'...लीला' के लिए जीनत अमान बनींं सनी!

फिल्म की शूटिंग के दौरान तीन दिनों तक सोनम को तेज बुखार था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्ट्रेस के साथ शूटिंग कर रहे सलमान खान का भी स्वाइन फ्लू टेस्ट कराया गया जो नेगेटिव आया है।

फिलहाल सोनम की हालत स्थिर है।

सोनम की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग अभी लगभग दो दिन और राजकोट के पास चलेगी। एक्ट्रेस का एक दिन का काम बाकी रह गया है। 12 मार्च से उदयपुर में अगला शेड्यूल शुरू होना है।

अब एसअारके बोले, नहीं बन रहा 17 साल का लड़का