विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंटर पास सोनम कर रही है ग्रेजुएशन की तैयारी

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Thu, 26 Feb 2015 06:47 PM (IST)

बॉलीवुड की फैशन ऑयकन और मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अब अपनी पढ़ाई आगे जारी रखने का फैसला किया है। दूसरे कई सितारों की तरह सोनम को भी फिल्मों के चक्कर में पढ़ाई का मौका नहीं मिल पाया। लेकिन अब सोनम ने ठान लिया है कि वे ग्रेजुएशन कर

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड की फैशन ऑयकन और मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अब अपनी पढ़ाई आगे जारी रखने का फैसला किया है। दूसरे कई सितारों की तरह सोनम को भी फिल्मों के चक्कर में पढ़ाई का मौका नहीं मिल पाया। लेकिन अब सोनम ने ठान लिया है कि वे ग्रेजुएशन कर के रहेंगी।

गौरतलब है कि फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार एकेडिमक डिग्री के मामले में बहुत पीछे हैं। इनमें से सलमान खान, करिश्मा कपूर, आमिर खान, करीना कपूर, कंगना रानौत इत्यादि के नाम गिने जा सकते हैं। लेकिन अब बॉलीवुड में पढ़ाई छोड़ देने के प्रचलन को पीछे छोड़ते हुए सोनम ने यह फैसला किया है कि वो ग्रेजुएशन तक तो पढ़ाई करेंगी ही।

हाल ही में जब एक इंवेट के दौरान मीडिया वालों ने सोनम से पढ़ाई के महत्व से संबंधित सवाल पूछा। तो सोनम का कहना था कि उन्हें पढ़ाई पूरी न करने का मलाल है और उन्होंने इस साल अपना ग्रैजुएशन करने की ठान ली है।

सोनम ने कहा कि वह अपनी जिंदगी में किसी भी चीज को लेकर अफसोस नहीं करना चाहतीं। सोनम को लगता है कि उन्हें बॉलिवुड में आने के लिए 4 साल और इंतजार करना चाहिए था। सोनम ने कहा, 'मैंने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद में फिल्मों में आ गई। मैं चार साल और इंतज़ार कर सकती थी।'

सोनम ने तय कर लिया है कि ‌वह इस साल अपना ग्रैजुएशन फॉर्म भरेंगी। उन्हें लिट्रेचर में काफी इंट्रेस्ट है। वह इसी विषय को लेकर अपना फॉर्म भरने वाली हैं।

जानिए, मदर टेरेसा विवाद पर कौन सी एक्ट्रेस ने ट्विटर पर निकाली भड़ास

तो पूछ कर ही किया था एक्ट्रेस को 'किस'!

काले हिरण शिकार मामले में सलमान पर फैसला टला

बाप रे! विज्ञापन के लिए आमिर-किरण को मिला 2 करोड़ का ऑफर

पूनम पांडे ने एक बार फिर उतारे कपड़े

इस हीरोइन का कहना है कि मुझे बिकनी पहनने की आदत नहीं...