विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लो! सोहा ने ऋषि को ही दिला डाला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 09 Apr 2015 11:50 AM (IST)

सोहा अली खान हाल ही में मुंबई में एक टीवी ब्रांड के लॉन्च पर अपने पति कुणाल खेमू के साथ पहुंची। इस मौके पर वीजे-एक्टर रणविजय सिंघा और फैशन फोटोग्राफर अतुल कसबेकर भी पहुंचे थे। इस इवेंट में सोहा अली खान कुछ ऐसा बोल गईं जिसमें उन्होंने जानकारी के मामले

News Article Hero Image

मुंबई। सोहा अली खान हाल ही में मुंबई में एक टीवी ब्रांड के लॉन्च पर अपने पति कुणाल खेमू के साथ पहुंची। इस मौके पर वीजे-एक्टर रणविजय सिंघा और फैशन फोटोग्राफर अतुल कसबेकर भी पहुंचे थे।

तो टल जाती शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी!

इस इवेंट में सोहा अली खान कुछ ऐसा बोल गईं जिसमें उन्होंने जानकारी के मामले में आलिया भट्ट को भी पीछे छोड़ दिया। दरअसल किसी ने सोहा से शशि कपूर को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिए जाने पर उनके विचार पूछे। इसपर एक्ट्रेस ने जो कहा, उसे जानकर आप भी हंस पड़ेंगे।

जब एक-दूसरे को नज़रअंदाज करते रहे सैफ और शाहिद!

सोहा ने कहा, 'मैं ऋषि जी (ऋषि कपूर) की बहुत बड़ी फैन हूं और वो हाल ही में ट्विटर पर आ गए हैं। मैं भी उन्हें फॉलो कर रही हूं और मुझे गर्व है कि उन्होंने ये अवॉर्ड जीता है।'

ये सुनकर रणविजय ने तुरंत सोहा को उनकी गलती का अहसास दिलाया तो एक्ट्रेस ने माफी मांग ली।

42 साल के करण जौहर इस काम के लिए अभी हैं जवान