विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये ट्विटर पर किसको तलाश्‍ा रही हैं सोहा अली?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 13 Apr 2015 01:44 PM (IST)

सोहा अली खान को अपनी शादी की एक प्‍यारी तस्‍वीर मिली है और उन्‍होंने ट्वीट किया है कि उन्‍हेंं उस शख्‍स की तलाश है, जिसने उनकी यह प्‍यारी तस्‍वीर ली है। उन्‍होंने लंबे समय तक कुणाल खेमू के साथ 'लिव इन' में रहने के बाद इस साल 25 जनवरी को

News Article Hero Image

मुंबई। सोहा अली खान को अपनी शादी की एक प्यारी तस्वीर मिली है और उन्होंने ट्वीट किया है कि उन्हेंं उस शख्स की तलाश है, जिसने उनकी यह प्यारी तस्वीर ली है। उन्होंने लंबे समय तक कुणाल खेमू के साथ 'लिव इन' में रहने के बाद इस साल 25 जनवरी को उनके साथ सात फेरे लिए थे और दोनों शादी के बाद मीडिया के सामने भी आए थे।

अनुष्का पर कमेंट करने के लिए गावस्कर की हुई खूब खिंचाई

इस दौरान मीडिया के जमावड़े में कई फोटोग्राफर भी मौजूद थे, जिन्होंने सोहा-कुणाल के साथ उनके परिवार यानी सैफ-करीना और शर्मिला टेगौर की तस्वीरें खींची थीं। सोमवार सुबह सोहा को नेट सर्फिंग के दौरान उनकी और कुणाल की एक तस्वीर नजर आई।

वाह...महिलाओं के लिए और सेल्फ डिफेंस क्लासेज शुरू करेंगे अक्षय

इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया 'मुझे यह प्यारा पिक्चर नेट पर मिला है... क्या कोई मुझे इसका सोर्स बता सकता है? मुझे इसकी अच्छी क्वालिटी की कॉपी चाहिए, ताकि फ्रेम करवा सकूं।' वाकई में दोनों की यह तस्वीर बहुत प्यारी है। निश्चित रूप से जब उस फोटोग्राफर को यह खबर मिलेगी कि सोहा उन्हें तलाश रही हैं तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

ये क्या...अली के बालों की वजह से रुकी कल्कि की फिल्म की शूटिंग!