विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी और अर्जुन आईफा की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में भिड़े!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 29 May 2015 05:34 PM (IST)

वैसे तो अवॉर्ड पाने को लेकर एक्‍टर्स के बीच अंदर ही अंदर फाइट चलती ही रहती है, मगर गुरूवार को आईफा के प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में जो हुआ, उसकी किसी ने भी कल्‍पना नहीं की होगी। वो भी सोनाक्षी सिन्‍हा और अर्जुन कपूर ऐसा करेंगे, इस पर तो अभी भी यकीन

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वैसे तो अवॉर्ड पाने को लेकर एक्टर्स के बीच अंदर ही अंदर फाइट चलती ही रहती है, मगर गुरूवार को आईफा के प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो हुआ, उसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की होगी। वो भी सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर ऐसा करेंगे, इस पर तो अभी भी यकीन करना मुश्किल है।

इमरान हाशमी को पापा समझ बैठे अजहरुद्दीन के बेटे

चलिए आपको बता ही देते हैं कि आखिर सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर ने ऐसा क्या कर दिया, जो इतना हो-हल्ला मच गया है। दरअसल, गुरूवार को आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस एक होटल में आयोजित की गई थी। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन कपूर के अलावा अनिल कपूर, रितिक रोशन और शाहिद कपूर ने भी शिरकत की थी।

हेमा मालिनी ने कहा, धर्मेंद्र के कंधे की हो सकती है सर्जरी

सब कुछ ठीक चल रहा था, तभी अचानक सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर लड़ पड़े अौर एक दूसरे से ट्रॉफी खींचने लगे। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर दोनों को हो क्या गया। इसी बीच, सोनाक्षी सिन्हा के चेहरे पर हंसी नजर आ गई और फिर समझ आया कि वो दरअसल, एक दूसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं और जिस ट्रॉफी के लिए दोनों लड़ रहे थे, वो भी नकली था।

वैसे इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर के अलावा बाकी के सितारों ने भी जमकर मस्ती की, मगर दोनों ने मिलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म 'तेवर' में दोनों की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिली थी। हालांकि इस फिल्म को दर्शकों का ज्यादा प्यार नसीब नहीं हो पाया था।