विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍या सोनाक्षी को अपनी शादी में बुलाएंगे शाहिद?

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 13 Jun 2015 09:28 AM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आजकल शाहिद कपूर और दिल्ली की मीरा राजपूत की शादी को लेकर खासी चर्चा चल रही है। खबर है कि दोनों छोटे से समारोह में शादी करेंगे जिसमें उनके परिवार और सिर्फ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। फिल्म 'आर. राजकुमार' में शाहिद कपूर के साथ काम कर

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आजकल शाहिद कपूर और दिल्ली की मीरा राजपूत की शादी को लेकर खासी चर्चा चल रही है। खबर है कि दोनों छोटे से समारोह में शादी करेंगे जिसमें उनके परिवार और सिर्फ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

नीरजा भनोट की मां बनीं शबाना आजमी का फर्स्ट लुक आया सामने

फिल्म 'आर. राजकुमार' में शाहिद कपूर के साथ काम कर चुकी और उनके साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में रही सोनाक्षी सिन्हा ने शरारती अंदाज में कहा, 'अगर शाहिद मुझे अपनी शादी में ग्रीस बुलाते हैं तो मैं जरूर जाऊंगी। कौन नहीं जाना चाहेगा?'

जब सोनाक्षी से पूछा गया कि क्या उन्होंने शाहिद को इसके लिए बधाई दी है तो उन्होंने कहा, 'हां, हां बिलकुल, हाल ही में जब हम एक इवेंट में मिले थे तो मैंने उन्हें बधाई दी थी। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। उनके लिए शादी करने का ये सबसे सही समय है।'

लगता है कि शाहिद की शादी से सोनाक्षी कुछ ज्यादा ही खुश हैं!

ईद के मौके पर आएगी सलमान की 'बजरंगी भाईजान'