विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी को पिता की बायोग्राफी पढ़ने से लग रहा डर, अफेयर का है जिक्र

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 21 Feb 2016 11:12 AM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2016 01:00 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उन्हें अपने अभिनेता पिता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बायोग्राफी पढ़ने में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उन्हें अपने अभिनेता पिता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बायोग्राफी पढ़ने में डर लग रहा है। भारती एस.प्रधान द्वारा लिखी गई किताब 'एनिथिंग बट खामोश : द शत्रुघ्न सिन्हा बायोग्राफी' को शनिवार को लॉन्च किया गया।

प्रीति जिंटा जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड से कर लेंगी शादी, इसलिए नहीं कर रहीं खुलासा

इस मौके पर बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी ने कहा, 'मैं इस किताब को पढ़ने को लेकर बहुत ज्यादा डरी हुई हूं। पैरेन्ट्स के जीवन की कुछ बातें ऐसी भी होती हैं, जो बच्चों को नहीं पता होना चाहिए।' इस किताब के एक चैप्टर में शत्रुघ्न सिन्हा ने उस दौर की बात भी की है, जब को-स्टार रीना रॉय के साथ उनकी नजदीकियां बढीं और यह पूनम सिन्हा से शत्रुघ्न की शादी के बाद भी जारी रही।

कमाल आर खान का दावा, मीका सिंह इस हॉट एक्ट्रेस से जल्द करने वाले हैं शादी

सोनाक्षी ने बताया कि उन्होंने किताब सिर्फ वहां तक पढ़ी है, जहां शत्रुघ्न सिन्हा एक्टर बन गए हैं। इसके आगे की किताब वो नहीं पढ़ना चाहती हैं।' उन्होंने कहा, 'अब मैं पढ़ने को विराम दे रही हूं। मैंने संघर्ष के दिन, कॉलेज और एक्टर तक का सफर पढ़ लिया है। बस हो गया। मैं इसमें खुश हूं।' आपको बता दें कि बायोग्राफर को इस किताब को तैयार करने में सात साल लग गए। इस दौरान उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ कई इंटरव्यू किए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।