विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब जल्द टीवी भी दिखेंगी सोनाक्षी सिन्हा!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 04 Apr 2015 09:53 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी टीवी का रुख करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शुमार होने जा रही हैं। सुनने में आया है कि सोनाक्षी जल्द ही एक म्यूजिक रियलिटी शो को जज करती नज़र आएंगी। सोनाक्षी मशहूर सिंगर विशाल डडलानी और सलीम मर्चेंट के साथ मिलकर 'इंडियन आइडल जूनियर'

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी टीवी का रुख करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शुमार होने जा रही हैं। सुनने में आया है कि सोनाक्षी जल्द ही एक म्यूजिक रियलिटी शो को जज करती नज़र आएंगी।

दीपिका की 'चॉइस' को अब कंगना ने लिया आड़े हाथ!

सोनाक्षी मशहूर सिंगर विशाल डडलानी और सलीम मर्चेंट के साथ मिलकर 'इंडियन आइडल जूनियर' को जज करेंगी। सोनाक्षी ने शो को जज करने की खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'मैं बच्चों के इस म्यूजिक रियलिटी शो को जज करने के लिए उत्साहित हूं। में दिल से बच्ची हूं और ऐसे शोज देखना पसंद करती हूं जिसमें इस तरह के शानदार हुनर दिखाए जाते हैं, तो ये शो मेरे लिए परफेक्ट है। मैं प्रतिभाशाली बच्चों से मिलने के लिए उत्साहित हूं।'

इस शो के आठवें सीजन को हुसैन कुवजेरवाला और आशा नेगी होस्ट करेंगे।

पूनम पांडे ने बताया, क्यों 'नशा' का खुमार दर्शकों के सिर नहीं चढ़ा