विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी को लगता है थप्पड़ से डर, इसलिए सलमान से नहीं पूछेंगी ये सवाल

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Thu, 23 Mar 2017 11:31 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 23 Mar 2017 12:25 PM (GMT+05:30)

सुनील सिप्पी निर्देशित नूर पाकिस्तानी लेखक सबा इम्तियाज़ के नॉवल कराची, यू आर किलिंग मी पर आधारित है। सोनाक्षी ने ...और पढ़ें

सोनाक्षी को लगता है थप्पड़ से डर, इसलिए सलमान से नहीं पूछेंगी ये सवाल
सोनाक्षी को लगता है थप्पड़ से डर, इसलिए सलमान से नहीं पूछेंगी ये सवाल

मुंबई। सलमान ख़ान शादी कब करेंगे? इस सवाल का जवाब जानने के लिए सलमान ख़ान के फैंस से लेकर मीडिया तक बेकरार रहती है और अब सोनाक्षी सिन्हा भी इस सवाल का जवाब पाना चाहती हैं।

सोनाक्षी अपनी आने वाली फ़िल्म नूर में एक जर्नालिस्ट का रोल निभा रही हैं। सोनाक्षी से जब ये पूछा गया कि वो पत्रकार होने के नाते सलमान ख़ान और अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा से क्या सवाल पूछना चाहेंगी, तो सोनाक्षी ने जो जवाब दिया, वो ना सिर्फ़ मज़ेदार बल्कि चौंकाने वाला था। सोना ने कहा- ''अगर मुझे अपने डैड से सवाल पूछना होगा तो मैं वो चीज़ पूछूंगी, जिसके लिए वो ख़ामोश नहीं बोलेंगे। सलमान से मैं वही पूछूंगी, जो सालों से आप लोग पूछते आ रहे हैं।'' सोना का इशारा सलमान ख़ान की शादी के सवाल की तरफ था। इसीलिए उन्होंने फौरन कहा कि ये आप पूछ लो, मुझे नहीं पिटना है। सोनाक्षी ने आगे कहा कि अगर वो पत्रकार होतीं, तो कलाकारों से उनके काम के बारे में सवाल करतीं, उनकी मेहनत के बारे में पूछतीं। 

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान में भी हैं एक प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड से मिल चुका है ऑफ़र

सुनील सिप्पी निर्देशित नूर पाकिस्तानी लेखक सबा इम्तियाज़ के नॉवल कराची, यू आर किलिंग मी पर आधारित है। सोनाक्षी ने कहा कि उन्हें जर्नालिस्ट का रोल निभाने में काफी मज़ा आया, क्योंकि इससे उन्हें कैमरे की दूसरी साइड को समझने का मौक़ा मिला। हालांकि फ़िल्म में उनका किरदार उस तरह का जर्नालिस्ट नहीं बनना चाहता, जैसा मेरा करेक्टर दिखाया गया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।