विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'फोर्स 2' में सोनाक्षी सिन्‍हा निभाएंगी रॉ एजेंट का किरदार

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 11 Jul 2015 02:46 PM (IST)

सोनाक्षी सिन्‍हा अभी तक फिल्‍मों में रोमांटिक किरदार निभाते हुए ही नजर आई हैं। लेकिन अपनी अगली फिल्‍म 'फोर्स 2' में सोनाक्षी एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाने जा रही हैं। 'फोर्स 2' विपुल शाह की 'फोर्स' का सीक्‍वल है। इस फिल्‍म में सोनाक्षी और जॉन अब्राहम पहली बार स्‍क्रीन

News Article Hero Image

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा अभी तक फिल्मों में रोमांटिक किरदार निभाते हुए ही नजर आई हैं। लेकिन अपनी अगली फिल्म 'फोर्स 2' में सोनाक्षी एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाने जा रही हैं। 'फोर्स 2' विपुल शाह की 'फोर्स' का सीक्वल है। इस फिल्म में सोनाक्षी और जॉन अब्राहम पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

गजेंद्र चौहान ने एफटीआईआई का चेयरमैन पद छोड़ने से किया इंकार

विपुल शाह प्रोड्यूस साल 2011 में आई 'फोर्स' को बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसीलिए अब इसका सीक्वल बनाने की तैयारी चल रही है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, 'फोर्स 2' के लिए जॉन अब्राहम को तो पहले ही साइन कर लिया गया है। अब उनके अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा को साइन किया गया है।

एफटीआईआई विवाद : अनुपम ने भी गजेंद्र की नियुक्ति पर उठाए सवाल

अखबार की खबर पर रिस्पॉन्स करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट किया, 'मेरे पास आपके लिए एक खबर है। अपनी अगली फिल्म 'फोर्स 2' में एक रॉ एजेंट के किरदार को निभाने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।'

बताया जा रहा है कि 'फोर्स 2' को अभिनय देव डायरेक्टर करेंगे। फिल्म सितंबर में फ्लोर पर जा सकती है और इसे अगले साल के मध्य में रिलीज करने की योजना है।

गीता कृष्णन कमेटी ने एफटीआइआइ के कामकाज पर उठाए गंभीर सवाल