विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुश की शादी में मिट गईं शत्रुघ्‍न और अमिताभ की दूरियां!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 19 Jan 2015 09:01 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jan 2015 11:37 AM (IST)

बॉलीवुड हस्तियों के बीच रूठना-मनाना चलता रहता है। जितनी बड़ी खबर दो हस्तियों के झगड़े की बनती है, उससे ज्यादा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड हस्तियों के बीच रूठना-मनाना चलता रहता है। जितनी बड़ी खबर दो हस्तियों के झगड़े की बनती है, उससे ज्यादा सुर्खियां उनके वापस साथ आने पर बनाई जाती हैं। अब सलमान खान-शाहरुख खान के एक बार फिर दोस्त बनने की दास्तान किससे छुपी है।

'एमएसजी' से हरियाणा में बिगड़ सकता है माहौल: खुफिया रिपोर्ट

खैर, हम यहां सलमान-शाहरुख की नहीं बल्कि शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन की कर रहे हैं। रविवार को शत्रुघ्न के बेटे कुश की शादी में अमिताभ अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ पहुंचे। उनके शादी में आने से खुश शत्रुघ्न की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर की और शादी में आने के लिए दोनों का शुक्रिया अदा किया।

एक तस्वीर में शत्रुघ्न और अमिताभ एक-दूसरे से बात करते दिख रहे हैं और पीछे मुकेश अंबानी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल भी नज़र आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में जया बच्चन के साथ हेमा मालिनी, टीना अंबानी, सोनाक्षी और पूनम ढिल्लों है। सोनाक्षी ने ट्वीट किया, 'सलामत रहे दोस्ताना आपका। बच्चन अंकल और जया आंटी गर्मजोशी और खुशी देने के लिए धन्यवाद।'

दो साल पहले ही गुपचुप शादी कर चुके हैं करिश्मा-कृष्णा!

करीब तीन दशकों तक इन दो दिग्गज हस्तियों के बीच दूरियां बनी हुई थी। 2007 में दोनों के बीच उस वक्त दूरियां और बढ़ गई थीं, जब अमिताभ ने अभिषेक बच्चन की शादी के बाद अमिताभ की तरफ से भेजी गई मिठाई वापस भिजवा दी थी।

शत्रुघ्न का कहना था, 'जब बुलाया नहीं तो फिर मिठाई किस बात की'। अमिताभ ने इसके जवाब में कहा था कि शादी में जिन लोगों को नहीं बुलाया गया, वो समझ लें कि वो मेरे दोस्त नहीं हैं। 'काला पत्थर', 'दोस्ताना', 'शान' और 'नसीब' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की लंबे समय तक चली दूरियां इस दिवाली खत्म कुछ हद तक कम हो गई थीं। शत्रुघ्न सिन्हा पिछली दिवाली पर अमिताभ के बंगले जलसा में दी गई पार्टी में पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। शत्रुघ्न के साथ उनकी पत्नी पूनम, बेटी सोनाक्षी और बेटे लव और कुश भी पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी में उन्हें देखकर सभी हैरान थे।

तो क्या नहीं की रणबीर-कट्रीना ने सगाई?

2012 में भी शत्रुघ्न की बाईपास सर्जरी होने पर अमिताभ उनसे मिलने पहुंचे थे। वैसे इस हाई प्रोफाइल शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और राज्यपाल विद्यासागर राव समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की।

सोनाक्षी की तरह हम भी दुआ करते हैं कि ये दोस्ताना हमेशा यूं ही सलामत रहे।

कट्रीना को किया मना और खुद रणबीर से शादी करना चाहती हैं दीपिका!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।