विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम कपूर और अनिल कपूर की जोड़ी आएगी अब सिल्वर स्क्रीन पर, यहां जानिये सारी डिटेल्स

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Sat, 14 Oct 2017 10:45 AM (IST)Updated: Sat, 14 Oct 2017 10:52 AM (IST)

ऑफ़स्क्रीन तो सोनम और अनिल एक दूसरे के काफ़ी क़रीब है। सोनम भी अपने पिता को अपना रोल मॉडल मानती हैं।

सोनम कपूर और अनिल कपूर की जोड़ी आएगी अब सिल्वर स्क्रीन पर, यहां जानिये सारी डिटेल्स
सोनम कपूर और अनिल कपूर की जोड़ी आएगी अब सिल्वर स्क्रीन पर, यहां जानिये सारी डिटेल्स

मुंबई। बॉलीवुड फ़िल्मों में रियल लाइफ़ रिश्तेदारों को एक साथ देखना काफ़ी इंटरेस्टिंग होता है। रियल लाइफ़ कपल या पेरेंट्स और उनके स्टार किड को सिल्वरस्क्रीन पर साथ देखने का एक अलग ही अनुभव है और यह एक बॉलीवुड प्रेमी अच्छी तरह जानता है। वैसे, आपको बता दें कि ऐसी ही एक रियल लाइफ़ फ़ादर-डॉटर जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर चमकने वाली है।

यह कोई और नहीं सबसे कूल पिता अनिल कपूर और उनकी बेटी सोनम कपूर की जोड़ी है। जी हां! ऑफ़स्क्रीन तो सोनम और अनिल एक दूसरे के काफ़ी क़रीब है। सोनम भी अपने पिता को अपना रोल मॉडल मानती हैं। सोनम और अनिल साल 1994 में अनिल और मनीषा कोईराला की फ़िल्म ‘1942: अ लव स्टोरी’ के मशहूर गाने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा...’ के टाइटल पर बन रही फ़िल्म का हिस्सा होंगे।

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की पार्टी में आमिर, कंगना रनौत और करण जौहर भी आये नज़र, देखें तस्वीरें

आपको बता दें कि यह फ़िल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ को विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा डायरेक्ट करेंगी। शैली कुछ समय पहले संजय दत्त के साथ फ़िल्म करने की ख़बरों में भी शामिल थीं। मगर, सुनने में आया था कि संजय चाहते थे कि उस स्क्रिप्ट पर दोबारा काम हो। और इसके चलते अब यह फ़िल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। सोनम की फ़िल्मों की बात की जाए तो वो फ़िलहाल करीना कपूर ख़ान के साथ फ़िल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग कर रही हैं। अनिल कपूर पिछली बार भतीजे अर्जुन कपूर के साथ फ़िल्म ‘मुबारकां’ में दिखाई दिए थे। वैसे, अनिल और सोनम को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए आप कितने उत्साहित हैं? 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।