विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुकेश अंबानी की पार्टी में आमिर, कंगना रनौत और करण जौहर भी आये नज़र, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 13 Oct 2017 09:34 AM (IST)Updated: Sat, 14 Oct 2017 08:25 AM (IST)

मेहमानों की लिस्ट देखकर यह समझा जा सकता है कि पार्टी ज़बरदस्त थी। सबके चेहरे पर खिल रहे मुस्कान भी इस बात का प्रमाण दे रही हैं!

मुकेश अंबानी की पार्टी में आमिर, कंगना रनौत और करण जौहर भी आये नज़र, देखें तस्वीरें
मुकेश अंबानी की पार्टी में आमिर, कंगना रनौत और करण जौहर भी आये नज़र, देखें तस्वीरें

मुंबई। गुरुवार को बिज़नेस टाइकून मुकेश अंबानी के घर पर एक ज़बरदस्त पार्टी हुई। इस शानदार पार्टी में बॉलीवुड के भी कई चमचमाते हुए स्टार्स नज़र आये। दरअसल, यह पार्टी मामी फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए रखी गयी थी। इस पार्टी में आमिर ख़ान, किरण राव समेत कई सितारे मौजूद थे। 

गौरतलब है कि 19 वें मामी फ़िल्म फेस्टिवल के प्रायोजक मुकेश अंबानी की कंपनी ही है और मामी की चेयरपर्सन हैं किरण राव। ज़ाहिर है इस पार्टी में आमिर और किरण विशेष मेहमान रहे। पहली तस्वीर में आप आमिर ख़ान को पार्टी के दौरान अन्य लोगों से बातचीत करते हुए देख सकते हैं। इस ब्लू ऑउटफिट में आमिर काफी कूल लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  आलिया भट्ट ने भी की गौरी ख़ान की तारीफ़, देखें इन तस्वीरों संग गौरी के स्टोर का यह भव्य वीडियो

आप देख सकते हैं इस मौके पर किरण राव भी काफी खुश नज़र आ रही हैं। पिछले साल भी मामी फ़िल्म फेस्टिवल के बाद मुकेश अंबानी ने अपने घर पर इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए एक पार्टी रखी थी।

मुकेश अंबानी की पत्नी और कई वेंचर्स की मालकिन नीता अंबानी भी इस पार्टी में मौजूद थीं। उनके अलावा आमिर की 'दंगल' फेम गर्ल ज़ायरा वसीम भी इस पार्टी में नज़र आयीं। ज़ायरा और आमिर की फ़िल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' इसी दिवाली रिलीज़ हो रही है।

इस पार्टी में फ़ेमस डायरेक्टर करण जौहर भी अपने पूरे टशन के साथ मौजूद थे। अभिनेत्री कंगना रनौत भी इस पार्टी में नज़र आयीं। हाल में कंगना और करण जौहर का विवाद जगज़ाहिर है! 

वेटरन एक्टर अनुपम खेर भी इस पार्टी में मौजूद थे। अनुपम खेर हाल ही में एफटीआईआई के चेयरपर्सन बनाये गये हैं। उनके साथ इसी शुक्रवार को रिलीज़ हो रही उनकी फ़िल्म 'रांची डायरीज़' के दोनों लीड एक्टर भी थे। 

यह भी पढ़ें: गौरी ख़ान के स्टोर पर पहुंची नीता अंबानी, शाह रुख़ ख़ान भी बेटे अबराम के साथ मौजूद, देखें तस्वीरें

मेहमानों की लिस्ट देखकर यह समझा जा सकता है कि पार्टी ज़बरदस्त थी। सबके चेहरे पर खिल रहे मुस्कान भी इस बात का प्रमाण दे रही हैं! 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।