विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम कपूर ने रिलेशनशिप को लेकर दिया ये बयान

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Wed, 23 Sep 2015 09:12 PM (IST)

सोनम कपूर बॉलीवुड की ऐसी एक्‍ट्रेस हैं जो अपनी बात को बिना डरे खुलकर कहने के लिए जानी जाती हैं। लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर उनके हालिया बयान से लगता है कि वह हर बात पर खुलकर बोलने में विश्‍वास नहीं रखती।

News Article Hero Image

मुंबई। सोनम कपूर बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी बात को बिना डरे खुलकर कहने के लिए जानी जाती हैं। लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर उनके हालिया बयान से लगता है कि वह हर बात पर खुलकर बोलने में विश्वास नहीं रखती।

सोनम कपूर का कहना है कि वह अपनी निजी जिंदगी को लोगों से शेयर करने में विश्वास नहीं रखतीं। इससे लोगों को ध्यान उनके काम से हट जाता है। उन्होंने कहा, 'मैंने कभी अपनी रिलेशनशिप के बारे में मीडिया से बात नहीं की। मुझे नहीं लगता कि ऐसा करना चाहिए, इसलिए मैं नहीं करती। ऐसा भी नहीं है कि मुझे अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने पर संकोच होता है, लेकिन मैं मीडिया के सामने अपने रिश्ते के बारे में बात करने के खिलाफ हूं। क्योंकि मैं सोचती हूं कि ऐसा करने से आपका ध्यान आपके काम से भटक जाता है।'

श्रीदेवी को सेट पर रानी के समान रखती थी 'पुली' की टीम

गौर करे , 'कुछ दिनों पहले मुंबई में ब्रेकअप पर एक वीडियो के द्वारा सोनम कपूर ने शैम्पू के अभियान को शुरू किया। इस वीडियों में उन्होंने खुलकर बॉलीवुड एक्टर जैसे रणबीर कपूर और पुनीत मल्हो़त्रा के साथ अपने लिंक को भी शेयर किया था।'

सोनम कहती हैं कि उन्होंने बॉलीवुड में आने से पहले यह फैसला लिया था कि पूर्ण अनुभवों से पैदा होने वाली बातों का जो असर उनके जीवन पर हुआ है। उसको वह दबाकर रखेंगी। उन्होंने कहा, 'अपने करियर की शुरुआत में ही मैंने यह तय कर लिया था, मैं इस बारे में कभी भी किसी को नहीं बताऊंगी कि मेरे जीवन में कौन है और मुझे अपने निजी जीवन में क्या पसंद है?

'दंगल' की शूटिंग में महावीर पहलवान को साथ रख रहे है आमिर

आपको बता दें, इन दिनों सोनम कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' और नीरजा भनोट पर बन रही बायोपिक को लेकर काफी उत्साहित है। सोनम कपूर की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में उनके अपोजिट एक्टर सलमान खान है। इस फिल्म के निर्देशक सूरज आर. बडजात्या है। यह फिल्म राजश्री प्रोडक्शन की ओर से तैयार की जा रही है। इस फिल्म को दर्शक 11 नवंबर को सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

देखिए, रणबीर और दीपिका की 'तमाशा' का ट्रेलर हुआ रिलीज