विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान की 'सुल्‍तान' चलेगी या नहीं, जानिए सोनम कपूर को लगता है क्‍या

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 26 May 2016 06:52 PM (IST)

ईद के मौके पर आ रही सलमान खान की एक और फिल्‍म 'सुल्‍तान' को लेकर उनके फैंस को काफी उम्‍मीदेंं हैं। इस पर सोनम कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्त की है।

News Article Hero Image

मुंबई, आइएएनएस। 'प्रेम रतन धन पायो' के बाद सलमान खान की ईद पर अगली फिल्म 'सुल्तान' आ रही है। उनकी पिछली फिल्म की हीरोइन रहीं सोनम कपूर को इस फिल्म से भी काफी उम्मीद है। सोनम को लगता है कि सलमान के लिए 'सुल्तान' एक और रिकॉर्ड-ब्रेकिंग फिल्म साबित होगी।

करण जौहर के बर्थडे पर मां श्वेता के साथ चहकती दिखीं नव्या नवेली

फिलहाल 'सुल्तान' का ट्रेलर सामने आ चुका है। इस बारे में पूछे जाने पर सोनम ने कहा, 'यह बहुत अच्छा, खूबसूरत है। मैं सलमान को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हूं, जैसा कि आप सभी होंगे। मुझे उम्मीद है कि यह उनकी एक और रिकॉर्ड-ब्रेकिंग फिल्म होगी।'

जानिए किसने और क्यों तोड़ दिया आलिया-वरुण का दिल

आपको बता दें कि सलमान की 'सुल्तान' ईद के मौके पर छह जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस मौके पर रिलीज होने वालीं सलमान की फिल्में बॉक्स ऑफिस हिट साबित होती रही हैं। 'बॉडीगार्ड', 'वांटेड', 'दबंग', 'किक', 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में इसका उदाहरण हैं। हालांकि सोनम के साथ सलमान की पिछली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी, मगर यह भी जबरदस्त हिट रही थी।

अनुष्का नहीं, ये बॉलीवुड एक्ट्रेस है विराट कोहली का पहला प्यार