विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Miracle In Cell No. 7 समेत ये विदेशी फ़िल्में बॉलीवुड में हो रही हैं रीमेक

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 29 May 2017 04:51 PM (IST)Updated: Mon, 05 Jun 2017 08:11 AM (IST)

Miracle In Cell No. 7 एक कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है, जो दिमागी रूप से कमज़ोर एक शख़्स के इर्द-गिर्द घूमती ...और पढ़ें

Miracle In Cell No. 7 समेत ये विदेशी फ़िल्में बॉलीवुड में हो रही हैं रीमेक
Miracle In Cell No. 7 समेत ये विदेशी फ़िल्में बॉलीवुड में हो रही हैं रीमेक

मुंबई। अक्षय कुमार के साथ 'ओ माई गॉड' बनाने वाले उमेश शुक्ला अब कोरियन फ़िल्म मिरेकल इन सेल नंबर 7 को रीमेक करने वाले हैं। इंटरनेशनल फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस क्रॉस पिक्चर्स ने इस रीमेक के लिए इंडियन फ़िल्म स्टूडियो के साथ करार किया है। फ़िल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है।

Miracle In Cell No. 7 एक कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है, जो दिमागी रूप से कमज़ोर एक शख़्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक क़त्ल के केस में फंसा दिया जाता है। जेल में जाकर ये शख़्स खूंखार अपराधियों से दोस्ती गांठ लेता है। बदले में अपराधी उसकी बेटी को जेल में स्मगल करके लाते हैं और उससे मिलवाते हैं। 2013 में रिलीज़ हुई मिरेकल इन सेल नंबर 7 कोरिया की छठी सबसे ज़्यादा बिजनेस करने वाली फ़िल्म है। इसका ग्लोबल बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 500 करोड़ से अधिक रहा था। 

यह भी पढ़ें: चीन यात्रा में खुल जाएगी बाहुबली2 की पोल, ये सीन चोरी जानकर रह जाएंगे दंग

 

एक तरफ जहां बाहुबली2 और दंगल जैसी बॉलीवुड फ़िल्में देश-विदेश में धूम मचा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड विदेशी फ़िल्मों को देसी अंदाज़ में पेश करने में पीछे नहीं है। हॉलीवुड एक्शन स्टार सिलवेस्टर स्टेलोन की मशहूर एक्शन फ़िल्म रैम्बो को अब बॉलीवुड में रीमेक किया जा रहा है, जिसमें देसी रैम्बो बनेंगे टाइगर श्रॉफ़। ख़ुद टाइगर ने इसका खुलासा किया है। फ़िल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे।

यह भी पढ़ें: सलमान नहीं टाइगर्स के साथ जिम में वर्कआउट कर रही हैं कटरीना कैफ़

 

रिलीज़ के लिए तैयार दोबारा हॉलीवुड हॉरर फ़िल्म ऑक्यूलस का अडेप्टेशन है, जो 2014 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म में हुमा कुरैशी अपने रियल ब्रदर साक़िब सलीम के साथ पहली बार पर्दे पर दिखाई देंगी। दिलचस्प बात ये है कि इस हिंदी रीमेक से ऑक्यूलस के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी जुड़े हैं। दोबारा को प्रवाल रमन ने डायरेक्ट किया है।

यह भी पढ़ें: इस डरावनी फ़िल्म को बनाने वाले रात 8 बजे के बाद नहीं कर सके काम

2016 में आई रॉकी हैंडसम भी कोरियन एक्शन फ़िल्म द मैन फ्रॉम नोव्हेयर का ऑफ़िशियल रीमेक थी। इस फ़िल्म में जॉन अब्राहम ने एक पूर्व स्पाई का रोल निभाया था, जो एक बच्ची को खूंखार अपराधियों से छुड़ाने के लिए अपनी जान की बाज़ी लगता देता है। इस फ़िल्म को निशीकांत कामत ने डायरेक्ट किया था।

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के 5 वर्कआउट वीडियोज़ देख आप तुरंत जिम भागेंगे

 

2014 में आई रितिक रोशन और कटरीना कैफ़ की फ़िल्म बैंग बैंग हॉलीवुड फ़िल्म नाइट एंड डे का रीमेक है, जिसमें टॉम क्रूज़ और कैमरून डियाज़ ने लीड रोल्स निभाए थे। रीमेक को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था।

यह भी पढ़ें: कौन होगी कृष 4 में वंडर वुमन, जानिए रितिक रोशन ने क्या कहा

 

2012 में रिलीज़ हुई अब्बास-मस्तान डायरेक्टिड प्लेयर्स हॉलीवुड फ़िल्म द इटेलियन जॉब का ऑफ़िशियल रीमेक है। प्लेयर्स में अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल, सिकंदर खेर, ओमी वैद्य और नील नितन मुकेश ने लीड रोल्स निभाए थे, जबकि बिपाशा बसु और सोनम कपूर फीमेल लीड रोल्स में थीं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।