यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तो क्या प्रीति देसाई से अलग हो चुके हैं अभय देओल?
बॉलीवुड एक्टर अभय देओल और उनकी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड प्रीति देसाई 2011 से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि दोनों अलग हो चुके हैं।

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अभय देओल और उनकी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड प्रीति देसाई 2011 से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि दोनों अलग हो चुके हैं।
जब शाहिद ने प्रियंका चोपड़ा को किया नज़रअंदाज!
खबरों की मानें तो हाल ही में एक इवेंट के आयोजकों ने अभय को न्योता भेजा था और अनुरोध किया था कि वो प्रीति को भी साथ लाएं। अभय ने आयोजकों से कहा कि वो इवेंट में अकेले ही आएंगे। इतना ही नहीं, अभय ने ये तक कह डाला कि वो भविष्य में सिर्फ वही इन्विटेशन स्वीकार करेंगे, जो सिर्फ उनके नाम पर भेजे जाएंगे।
जब वरुण ने आलिया को कर दिया नजरअंदाज
इसके बाद से ही दोनों के ब्रेकअप की अटकलें लगाई जा रही हैं। एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक, 'हाल ही में अभय कई इवेंट्स में नहीं गए क्योंकि आयोजकों ने उन्हें प्रीति के साथ जॉइंट इन्विटेशन भेजे थे। साफ जाहिर है कि वो प्रीति की गैर मौजूदगी पर उठने वाले सवालों से बचना चाहते थे।'
अभय और प्रीति ने साथ में फिल्म 'वन बाई टू' में काम किया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई।
कट्रीना को किया मना और खुद रणबीर से शादी करना चाहती हैं दीपिका!

