विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप भी देखें! थाईलैंड में रणबीर-कट्रीना

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 06 Nov 2014 12:47 PM (IST)

रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ हाल ही में अपनी फिल्म 'जग्गा जासूस' के एक शेड्यूल की शूटिंग खत्म करके थाईलैंड से भारत लौटे हैं। थाईलैंड में दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि दोनों की कोई साथ में तस्वीर नहीं है।

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ हाल ही में अपनी फिल्म 'जग्गा जासूस' के एक शेड्यूल की शूटिंग खत्म करके थाईलैंड से भारत लौटे हैं। ये रियल लाइफ जोड़ी जल्द ही रील लाइफ में भी नज़र आएगी। थाईलैंड में दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि दोनों की कोई साथ में तस्वीर नहीं है।

इससे पहले भी दोनों की तस्वीरें लीक हुईं थी जो विदेश में उस वक्त खीचीं गई थी जब वो वहां छुट्टियां मना रहे थे। हमेशा अपने रिश्तों की खबरों को नकारने वाले रणबीर और कट्रीना इन तस्वीरों के लीक होने और इसे सुर्खियां बनाने से बेहद नाराज हो गए थे।

हाल ही में खबर आई थी कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन रणबीर के परिवार के कुछ सदस्यों को कट्रीना पसंद नहीं हैं। देखते हैं कि थाईलैंड की इन तस्वीरों पर दोनों क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

'जग्गा जासूस' का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। अनुराग और रणबीर फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज हो सकती है।

पढ़ेंः ऋषि कपूर का हालचाल जानने पहुंची कट्रीना कैफ

पढ़ेंः क्यों हुआ रणबीर-कट्रीना का फिर से झगड़ा?