विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए पति और बेटियों के साथ कहां छुट्टियां मना रही हैं श्रीदेवी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 03 May 2016 12:28 PM (IST)

गर्मी के मौसम में श्रीदेवी अपने पति और बेटियो के साथ मुंबई से दूर छुट्टियां मनाती नजर आई हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर की है।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। गर्मी के मौसम में बॉलीवुड सितारे भी बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने विदेश निकल जाते हैं। इस बार भी शाहिद कपूर से लेकर अक्षय कुमार जैसे सितारे अपने परिवार के साथ घूमने निकल चुके हैं और अब श्रीदेवी भी पति बोनी कपूर व बेटियों के साथ बर्फीली वादियों में छुट्टियां मनाते नजर आए हैं।

प्रेग्नेंट वाइफ के साथ छुट्टियां मना रहे शाहिद कपूर का देखिए ये वीडियो

छुट्टियां मनाने निकले अक्षय और ट्विंकल ने शेयर की तस्वीरें

दरअसल, श्रीदेवी ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बोनी कपूर और बेटियों के साथ किसी ठंडी जगह पर नजर आ रही हैं। मुंबई की गर्मी से बचने का इससे अच्छा तरीका और क्या हो सकता है। आपको बता दें कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की दोनों बेटियों का नाम जाह्नवी व खुशी है, जो अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

श्रीदेवी अपनी अगली फिल्म 'मॉम' की शूटिंग शुरू होने से पहले ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। 'मॉम' में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना जैसे सितारे नजर आएंगे। वैसे इस तस्वीर को देखते हुए एक बात तो कहनी पड़ेगी कि श्रीदेवी और उनकी बेटियां फैंशन और स्टाइल के मामले में कभी भी समझाैता नहीं कर सकतीं, फिर चाहे वो छुट्टियां मनाने ही क्यों ना निकली हों।

धर्मेंद्र-हेमा की शादी की सालगिरह पर बेटी ऐशा ने इस अंदाज में दी बधाई

'कुमकुम भाग्य' की इस एक्ट्रेस ने भी ब्वॉयफ्रेंड के साथ कर ली शादी