विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीदेवी के ये गाने भले ही आपको खूब पसंद आये हों, मगर इनके लिए तो मुसीबत वाले थे

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 04 Jul 2017 06:41 PM (IST)

हालांकि श्रीदेवी यह भी कहती हैं कि उन्हें बारिश पसंद है, क्योंकि वह नेचर लविंग इंसान हैं और उन्हें गार्डनिंग का भी हमेशा ही शौक रहा है।

श्रीदेवी के ये गाने भले ही आपको खूब पसंद आये हों, मगर इनके लिए तो मुसीबत वाले थे
श्रीदेवी के ये गाने भले ही आपको खूब पसंद आये हों, मगर इनके लिए तो मुसीबत वाले थे

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। श्रीदेवी के अभिनय के साथ-साथ दर्शक उनके फिल्मों के गानों के भी फैन थे। खासतौर से बारिश पर फिल्माए गए उनके सारे गाने दर्शकों को बेहद पसंद आते थे। लेकिन आपको यह बात जान कर हैरानी होगी कि खुद श्रीदेवी उन गानों की शूटिंग को एन्जॉय नहीं कर पाती थीं।

श्रीदेवी ने बताया है कि वह बारिश के गानों की शूटिंग में डांस करते वक्त उन्हें बार-बार गीला पड़ता था। इसकी वजह से कई बार वह बीमार पड़ जाती थीं और फिर उन्हें बहुत सारी परेशानी होती थी। काफी दिनों तक उन्हें सर्दी जुकाम रहता था। हालांकि श्रीदेवी यह भी कहती हैं कि उन्हें बारिश पसंद है, क्योंकि वह नेचर लविंग इंसान हैं और उन्हें गार्डनिंग का भी हमेशा ही शौक रहा है।

यह भी पढ़ें:मंदाना करीमी की शादी में दरार, पति के ख़िलाफ किया घरेलू हिंसा का केस

 

आपको याद ही होगा कि फिल्म चालबाज में श्रीदेवी पर फिल्माया गए गाना "न जाने कहां से आई है", फिल्म मिस्टर इंडिया का "कांटे नहीं कटते..." और फिल्म चांदनी का "लगी आज सावन की फिर वो घड़ी है..." बारिश की फुहारों में श्रीदेवी की ख़ूबसूरती को चार चाँद लगा चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।