विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय की 'टॉयलेट' से पहले आयेंगे शाह रुख़, 'ट्यूबलाइट' के साथ ट्रेलर

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Fri, 09 Jun 2017 11:55 AM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2017 01:21 PM (IST)

इसी साल उनकी फ़िल्म रईस और रितिक रोशन की काबिल के बीच बॉक्स ऑफ़िस पर क्लैश हो चुका है। उस वक़्त इसको लेकर काफ़ी कुछ कहा और लिखा गया।

अक्षय की 'टॉयलेट' से पहले आयेंगे शाह रुख़, 'ट्यूबलाइट' के साथ ट्रेलर
अक्षय की 'टॉयलेट' से पहले आयेंगे शाह रुख़, 'ट्यूबलाइट' के साथ ट्रेलर

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। इम्तियाज़ अली की शाह रुख़ ख़ान और अनुष्का शर्मा वाली फ़िल्म 'जब हैरी मेट सेजल' की रिलीज़ तारीख़ की घोषणा हो गयी है। पहले यह फ़िल्म 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन इम्तियाज़ अली ने फ़िल्म के नाम की घोषणा के साथ ही फ़िल्म की रिलीज़ तारीख में भी फेरबदल किया है।

अब फ़िल्म 4 अगस्त को ही रिलीज़ होगी। मतलब अपनी पहली निर्धारित तारीख़ से एक हफ़्ता पहले। मुमकिन है कि इसकी वजह अक्षय कुमार की फ़िल्म 'टॉयलेट एक प्रेम' कथा का क्लैश ही हो, जो 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है। शायद इस बार किंग ख़ान सेफ़ गेम खेलना चाहते हैं और किसी तरह की टक्कर से बचना चाहते हैं। इसी साल उनकी फ़िल्म 'रईस' और रितिक रोशन की 'काबिल' के बीच बॉक्स ऑफ़िस पर क्लैश हो चुका है। उस वक़्त इसको लेकर काफ़ी कुछ कहा और लिखा गया। ज़ाहिर है कि शाह रुख़ इतने रईस भी नहीं की, एक साल में दो-दो क्लैश बर्दाश्त कर सकें। शायद इसलिए उन्होंने अपनी रिलीज़ डेट पहले खिसका दी है। अब यह अक्षय के लिए तो ख़ुशी की ही बात है कि उनकी 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को सोलो रिलीज़ मिल गई है।

यह भी पढ़ें: शाह रुख़ की फ़िल्म को मिला टाइटल, ये फ़िल्में भी फंसी हैं टाइटल के पेंच में

साथ ही यह भी घोषणा हुई है कि अब इस फ़िल्म का ट्रेलर सलमान ख़ान की फ़िल्म 'टयूबलाइट' के साथ रिलीज़ किया जायेगा। बताते चलें कि सलमान की 'टयूबलाइट' में शाह रुख़ गेस्ट अपीयरेंस में हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।