विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

On और off screen विनोद खन्ना थे Real Handsome man - सुभाष घई

By Rahul soniEdited By:
Updated: Thu, 27 Apr 2017 01:24 PM (IST)

विनोद खन्ना 70 साल के थे और ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थे।

On और off screen विनोद खन्ना थे Real Handsome man - सुभाष घई
On और off screen विनोद खन्ना थे Real Handsome man - सुभाष घई

मु्ंबई। वेटेरन एक्टर विनोद खन्ना का आज दोपहर निधन हो गया। वो कई दिनों से बीमार थे। इस दुखद खबर को सुनने के बाद डायरेक्टर सुभाष घई ने दुख जताया।

फेमस डायरेक्टर सुभाष घई ने जैसे ही विनोद खन्ना के निधन की खबर सुनी तो वो दुखी हुए। सुभाष घई ने कहा, ''विनोद खन्ना अॉन और अॉफ स्क्रीन रियल हैंडसम मैन थे। उन्होंने अपनी लाइफ को प्यार और शराफत से जिया। दूसरों के लिए उनकी करुणा थी और बतौर सांसद उन्होंने देश के लिए बहुत काम किया।'' सुभाष ने बताया कि, ''पिछले साल में उनसे एक फिल्म स्कूल के कनवोकेशन प्रोग्राम में मिला था जहां विनोद खन्ना को मेस्ट्रो अवॉर्ड से नवाजा गया था। यह अवॉर्ड उन्हें बेहतरीन योगदान के लिए मिला था। वो मेरे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले।''

यह भी पढ़ें: विनोद खन्ना को किसी ने बताया Most Handsome, तो किसी ने कहा Bollywood का सबसे खूबसूरत अभिनेता

आपको बता दें कि, विनोद खन्ना 70 साल के थे और ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर के बाद बॉलीवुड शोकाकुल है।