विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो क्या तय वक्त से पहले ही खत्म हो जाएगा ये कॉमेडी शो?

By Edited By:
Updated: Sun, 30 Mar 2014 10:59 AM (IST)

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और उनके फैंस के लिए बुरी खबर है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सुनील ग्रोवर का कॉमेडी शो 'मैड इन इंडिया' जल्द ही खत्म हो सकता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और उनके फैंस के लिए बुरी खबर है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सुनील ग्रोवर का कॉमेडी शो 'मैड इन इंडिया' जल्द ही खत्म हो सकता है। बताया जा रहा है कि कमजोर टीआरपी की वजह से चैनल इस शो को तय वक्त से पहले ही खत्म कर देगा।

सूत्रों ने बताया कि मैड इन इंडिया के 28 एपिसोड आने थे। लेकिन अब इसे 13 एपिसोड पूरे होने पर ही खत्म किया जाएगा। हालांकि चैनल या सुनील ग्रोवर की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। एक अंग्रेजी अखबार ने इस बारे में जब सुनील से पूछा तो उन्होंने कहा, 'मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। मैं सिर्फ अपना काम करता हूं। मेरा काम शूट करना है।' मैड इन इंडिया की शुरुआत फरवरी में हुई थी।

चर्चा है कि एक म्यूजिक शो मैड इन इंडिय की जगह ले सकता है। सूत्रों का कहना है कि इस म्यूजिक शो में यो यो हनी सिंह जज के तौर पर नजर आएंगे। खैर, सुनील ग्रोवर का कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल को टक्कर देने का सपना अधूरा ही रह गया।

बॉलीवुड की कौन सी खास जोड़ी बनेगी सुनील ग्रोवर की मेहमान, क्लिक करके जानें

पढ़ें: यो यो हनी सिंह करेंगे सुनील ग्रोवर की छुट्टी